Titan Share Price: टाटा के इस शेयर में रॉकेट की स्पीड, पलक झपकते ही पहुंचा 52 सप्ताह के नए शिखर पर, निवेशकों की लगी लॉटरी

Titan Share Price: बुधवार को टाइटन के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह 6% से ज्यादा बढ़कर 4505 रुपये के नए शिखर तक पहुंच गए। एक ही दिन में शेयर में 274 रुपये से अधिक की तेजी आई। (NSE: TITAN, BSE: 500114)

Titan Share Price: टाटा के इस शेयर में रॉकेट की स्पीड, पलक झपकते ही पहुंचा 52 सप्ताह के नए शिखर पर, निवेशकों की लगी लॉटरी

(Titan Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 8, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: April 8, 2026 2:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टाइटन के शेयर 6% से ज्यादा चढ़े।
  • 4505 रुपये का नया 52-वीक हाई बनाया।
  • कंपनी का रिटेल नेटवर्क 3600+ स्टोर्स तक पहुंचा।

नई दिल्ली: Titan Share Price Today: आज बुधवार को टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Titan Company Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बीएसई पर शेयर 6% से ज्यादा चढ़कर 4505 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी के साथ कंपनी ने अपना 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर भी छू लिया। यह तेजी मार्च 2026 तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

दिग्गज निवेशक की संपत्ति में बड़ा इजाफा

इस तेज उछाल का सीधा फायदा दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला को हुआ है। टाइटन में उनकी 5.31% हिस्सेदारी है और उनके पास 4.7 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं। शेयर में एक दिन में करीब 274 रुपये की बढ़त से उनकी कुल संपत्ति में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हो गया। टाइटन, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला का भी पसंदीदा स्टॉक रहा है।

 

इस तेज उछाल की वजह

टाइटन के शेयर मंगलवार को 4230.60 रुपये पर बंद हुए थे, जो बुधवार को बढ़कर 4505 रुपये तक पहुंच गए। यानी एक ही दिन में शेयर में 274.40 रुपये की तेजी आई। इस तरह की मजबूत बढ़त ने बाजार में कंपनी के प्रति सकारात्मक माहौल बना दिया है और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ाई है।

ज्वैलरी और अन्य बिजनेस में मजबूत ग्रोथ

कंपनी का घरेलू ज्वैलरी सेगमेंट मार्च 2026 तिमाही में करीब 46% बढ़ा है। ब्रांड तनिष्क ने देशभर में 8 नए स्टोर जोड़े, जिससे कुल रिटेल नेटवर्क 3603 स्टोर्स तक पहुंच गया। इसके अलावा कैरेटलेन में 24% ग्रोथ रही। वॉचेज, आईकेयर और अन्य बिजनेस में भी क्रमशः 7%, 16% और 17% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि स्मार्टवॉच कैटेगरी में 53% की गिरावट देखने को मिली।

Titan Company Ltd – शेयर डेटा (08 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
Titan Company Ltd Value
आज का शेयर मूल्य (INR) 4,495.40 (+264.80 / 6.26%)
Open (खुला मूल्य) 4,351.30
High (उच्चतम) 4,505.00
Low (न्यूनतम) 4,309.10
Market Cap (बाजार पूंजीकरण) 3.99L Cr
P/E Ratio 83.7
52-सप्ताह उच्च 4,505.00
52-सप्ताह न्यूनतम 3,090.70
Dividend (डिविडेंड) 0.24%
Quarterly Dividend Amount (त्रैमासिक डिविडेंड राशि) 2.7

बोनस शेयर और ब्रोकरेज की राय

पहले भी टाइटन ने अपने निवेशकों को फायदा दिया है। कंपनी ने जून 2011 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे और उसी साल शेयर को 10 हिस्सों में भी बांटा था। मौजूदा समय में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.90% है। ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इस शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और 4750 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।