Meesho Share Price: रॉकेट की तरह भागा Meesho का शेयर, लेकिन एक्सपर्ट्स के टारगेट प्राइस ने सबको कर दिया हैरान!

Ads

Meesho Share Price: ई-कॉमर्स कंपनी Meesho के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। मार्च तिमाही के मजबूत कारोबारी नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। कंपनी के प्रदर्शन से बाजार में उत्साह बढ़ गया। जबकि एनालिस्ट्स भी शेयर को लेकर अपनी नई राय और टारगेट प्राइस जारी किया है। (NSE: MEESHO, BSE: 544632)

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 03:24 PM IST

(Meesho Share Price/ Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • मीशो शेयर में 7% से ज्यादा की जोरदार तेजी
  • रेवेन्यू 47% बढ़कर ₹3,531 करोड़ पहुंचा
  • घाटा घटकर ₹166 करोड़ पर आया

नई दिल्ली: Meesho Share Price: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयर में आज जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली है। मार्च 2026 तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों ने शेयर में दिलचस्पी दिखाई। आज करीब 2:45 बजे बीएसई पर Meesho का शेयर करीब 1.78% बढ़कर 199.77 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि इंट्रा-डे में यह 7.67% की तेजी के साथ 211.34 रुपये तक पहुंच गया था।

मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन

कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.1% बढ़कर 3,531.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी का घाटा भी काफी घटकर 166.3 करोड़ रुपये पर आ गया। जो पहले इससे कहीं ज्यादा था। हालांकि कुछ खर्चों और एडजस्टमेंट के कारण कुल घाटे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऑपरेटिंग लॉस में भी हल्का इजाफा दर्ज हुआ। लेकिन कुल मिलाकर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

मार्जिन और कैश फ्लो में बदलाव

मार्च 2026 तिमाही में मीशो का कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन 4% रहा। जो पिछली तिमाहियों में थोड़ा ऊपर-नीचे रहा था। कंपनी का ट्रेलिंग 12 महीने का फ्री कैश फ्लो भी कमजोर होकर निगेटिव में चला गया। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में लॉजिस्टिक्स सुधार और बढ़ते ऑर्डर्स से मार्जिन में सुधार हो सकता है।

Meesho Ltd शेयर प्राइस अपडेट (07 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी Meesho Ltd
वर्तमान भाव ₹ 199.77
आज का बदलाव +₹3.49 (1.78%)
ओपनिंग प्राइस ₹ 205.00
आज का उच्चतम स्तर ₹ 211.34
आज का न्यूनतम स्तर ₹ 197.50
मार्केट कैप ₹91.49K करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 254.40
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 125.56
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म HSBC ने मीशो पर ‘Hold‘ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को 160 रुपये से बढ़ाकर 185 रुपये कर दिया है। उनका कहना है कि कंपनी का मार्जिन और ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रहा है। मीशो के शेयर ने अपने IPO के बाद से काफी उतार-चढ़ाव देखा है और 12 दिसंबर 2025 को यह 254.40 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। अब निवेशकों की नजर आगे के प्रदर्शन पर टिकी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

मीशो के शेयर में आज कितनी तेजी आई?

मीशो के शेयर में इंट्रा-डे के दौरान करीब 7.67% तक की तेजी देखी गई।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू कितना रहा?

कंपनी का रेवेन्यू 47.1% बढ़कर ₹3,531.2 करोड़ रहा।

क्या कंपनी का घाटा कम हुआ है?

हाँ, कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹166.3 करोड़ रह गया है।

ब्रोकरेज फर्म ने क्या राय दी है?

HSBC ने ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹185 रखा है।