NEET UG 2026 Re-exam Updates: 21 जून को NEET UG 2026 का री-एग्जाम.. छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, CS ने ली अहम बैठक, दिए ये निर्देश
NEET UG 2026 Re-exam Updates: 21 जून को NEET UG 2026 री-एग्जाम, छत्तीसगढ़ में 127 केंद्र, सिटी स्लिप जल्द जारी होगी।
NEET UG 2026 Re-exam Updates || Image- Indian Express File
- 21 जून को आयोजित होगा NEET UG 2026 री-एग्जाम।
- छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
- परीक्षा तैयारियों के लिए 20 जून को मॉक ड्रिल होगी।
रायपुर: NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। (NEET UG 2026 Re-exam Updates) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था, जिसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
क्या होता है इंटिमेशन स्लिप?
सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में निर्धारित किया गया है। इससे छात्रों और उनके परिवारों को यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने में सुविधा मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2026 री-एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप 7 या 8 जून तक जारी की जा सकती है। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप
- NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- स्लिप डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए मान्य दस्तावेज नहीं है। (NEET UG 2026 Re-exam Updates) परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के 19 शहरों में कुल 127 परीक्षा कें
बात करें छत्तीसगढ़ की तो राज्य में परीक्षा के लिए 19 शहरों में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील ने सभी कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

20 जून को होगा मॉक ड्रिल
बैठक में बताया गया कि प्रश्न-पत्र और OMR शीट का परिवहन भारतीय वायुसेना के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए पर्याप्त तैयारियां करने को कहा। (NEET UG 2026 Re-exam Updates) साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) की टीमों को विद्यार्थियों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा संचालन की तैयारियों को परखने के लिए 20 जून को मॉक ड्रिल आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया
बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी
मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Facebook


