Xiaomi 18 Pro Max Features: फोटोग्राफी का अगला सुपरस्टार! Xiaomi 18 Pro Max में मिलेगा डुअल 200MP कैमरा सेटअप, क्या DSLR भी पड़ जाएगा फीका?

Xiaomi 18 Pro Max Features: टीप्स्टर में मिली लीक रिपोर्ट से Xiaomi 18 Pro Max में दमदार कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। लीक से इसके हाई-एंड फोटोग्राफी सेटअप को लेकर काफी चर्चा बढ़ गई है।

Xiaomi 18 Pro Max Features: फोटोग्राफी का अगला सुपरस्टार! Xiaomi 18 Pro Max में मिलेगा डुअल 200MP कैमरा सेटअप, क्या DSLR भी पड़ जाएगा फीका?

(Xiaomi 17 Pro Max / Image Credit: Xiaomi)

Modified Date: June 5, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: June 5, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Xiaomi 18 Pro Max Q4 2026 में लॉन्च हो सकता है।
  • दो 200MP कैमरों वाला डुअल सेटअप मिलने की संभावना।
  • 6.9-इंच 2K फ्लैट डिस्प्ले का अनुमान।

नई दिल्ली: Xiaomi 18 Pro Max Features: शाओमी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro Max इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। यह पिछले साल आए Xiaomi 17 Pro Max का अपग्रेडेड मॉडल होगा। कंपनी ने अभी तक इस फोन की आधिकारिक जानकारी साझा नही की है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स में इसके कई दमदार फीचर्स सामने आए हैं। माना जा रहा है कि यह फोन कैमरा फोकस्ड प्रीमियम डिवाइस होगा।

डुअल 200MP कैमरा सेटअप की चर्चा

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक एक बड़े स्क्रीन वाले फ्लैगशिप फोन की टेस्टिंग चल रही है। जिसमें दो 200 मेगापिक्सल के रियर कैमरे मिल सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi 18 Pro Max हो सकता है। इसमें 1/1.28-इंच सेंसर वाला 200MP मेन कैमरा और LOFIC टेक्नोलॉजी मिलने की बात कही जा रही है। जिससे लो-लाइट और HDR फोटो बेहतर हो सकती हैं।

टेलीफोटो और कैमरा अपग्रेड

लीक के अनुसार फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है जो 1/1.56-इंच सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ आ सकता है। यह कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट कर सकता है। यह सेटअप मौजूदा Xiaomi 17 Pro Max के 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

अन्य फीचर्स और संभावित स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.9-इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले और नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। साथ ही 8,500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है। यह डिवाइस Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चल सकता है और Q4 में Xiaomi 18 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।