Noida Toll Bridge Company Share Price: छोटे भाव में बड़ा खेल! इस टोल ब्रिज कंपनी शेयर ने लगातार 3 दिन में 50% की भरी उड़ान, ताबड़तोड़ मुनाफा पाकर निवेशक हुए गदगद

Noida Toll Bridge Company Share Price: नोएडा टोल ब्रिज कंपनी के शेयर में लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी रही। 21 मई को इसमें करीब 10% की बढ़त दर्ज हुई। जिससे तीन दिनों में कुल उछाल लगभग 50% हो गया। इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींचा और बाजार में हलचल बढ़ा दी। (NSE: NOIDATOLL, BSE: 532481)

Noida Toll Bridge Company Share Price: छोटे भाव में बड़ा खेल! इस टोल ब्रिज कंपनी शेयर ने लगातार 3 दिन में 50% की भरी उड़ान, ताबड़तोड़ मुनाफा पाकर निवेशक हुए गदगद

(Noida Toll Bridge Company Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: May 21, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: May 21, 2026 12:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नोएडा टोल शेयर में 3 दिन में करीब 50% की तेजी।
  • 21 मई को 10% की उछाल के साथ 6.76 रुपये पर बंद।
  • लगातार तीसरे दिन स्टॉक में मजबूत खरीदारी।

नई दिल्ली: Noida Toll Bridge Company Share Price: आज 21 मई को शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच एक सस्ते शेयर ने निवेशकों को चौंका दिया। नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के शेयर (Noida Toll Bridge Company) में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और यह करीब 10% की बढ़त के साथ 6.76 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह स्टॉक लगातार तीसरे दिन तेजी दिखा रहा है। जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

सिर्फ तीन दिनों में 50% की शानदार बढ़त (50% Surge in Three Days)

यह शेयर 19 और 20 मई को भी लगातार 20-20 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है। 21 मई को इसमें 10% की और बढ़त जुड़ गई। जिससे कुल मिलाकर तीन दिनों में लगभग 50% की तेजी दर्ज हुई है। आज 21 मई को यह शेयर 6.59 रुपये से स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही तेजी पकड़कर 6.76 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

लो लेवल से मजबूत रिकवरी (Recovery From Lows)

नोएडा टोल ब्रिज के शेयर में यह तेजी एक लंबी गिरावट के बाद आई है। यह स्टॉक 14 मई को लगभग 4 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। लेकिन इसके बाद इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में यह शेयर भारी गिरावट का शिकार रहा है। साल 2016 में यह 24 रुपये के आसपास था। जबकि 2008 में इसका स्तर 70 रुपये तक पहुंच चुका था।

Noida Toll Bridge Company Ltd – शेयर अपडेट (21 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम Noida Toll Bridge Company Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 6.76
बदलाव +₹0.61 (+9.92%)
समय 21 मई, 11:44 AM IST
ओपन ₹ 6.59
हाई ₹ 6.76
लो ₹ 6.47
मार्केट कैप ₹125.87 करोड़
P/E रेशियो 4.6
52 सप्ताह का उच्चतम ₹ 6.76
52 सप्ताह का न्यूनतम ₹ 2.87
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

कंपनी का कारोबार (Company Business)

नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (Noida Toll Bridge Company Ltd) की स्थापना 1996 में हुई थी। कंपनी का मुख्य काम दिल्ली टोल ब्रिज परियोजना का निर्माण, संचालन और रखरखाव करना है। यह परियोजना नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के विकास से जुड़ी है। हाल के दिनों में स्टॉक में आई तेजी ने एक बार फिर इस कंपनी को बाजार में चर्चा में ला दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।