Paytm Share Price Today: Q1 नतीजों के बाद Paytm शेयर धड़ाम! अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल… खरीदें, बेचें या करें इंतजार?

Paytm Share Price Today: Q1 नतीजों के बाद पेटीएम के शेयरों में गिरावट आई। लेकिन कंपनी ने मजबूत रेवेन्यू और बेहतर मुनाफा दर्ज किया है। अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म सिटी ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी और इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। (NSE: PAYTM, BSE:543396)

Paytm Share Price Today: Q1 नतीजों के बाद Paytm शेयर धड़ाम! अब निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल… खरीदें, बेचें या करें इंतजार?

(Paytm Share Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: July 21, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: July 21, 2026 3:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Q1 रिजल्ट के बाद शेयर में 3% से ज्यादा गिरावट
  • Citi ने 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी
  • टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,560 किया

नई दिल्ली: Paytm Share Price Today: देश की प्रमुख फिनटेक कंपनी Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications के पहली तिमाही (Q1) के नतीजे आने के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 21 जुलाई को कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक फिसल गया। हालांकि, कंपनी का तिमाही प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा। रेवेन्यू, मुनाफा और कमाई के आंकड़ों ने निवेशकों का ध्यान खींचा, लेकिन इसके बावजूद शेयर दबाव में रहे। कारोबार के दौरान शेयर 1337 रुपये पर खुला और 1298.70 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया।

Citi ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, Buy रेटिंग रखी बरकरार

Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म Citi ने Paytm पर अपना सकारात्मक रूख अपनाए हुए हैं। फर्म ने शेयर की ‘Buy‘ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,560 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। उनके अनुसार, कंपनी का EBITDA करीब 200 करोड़ रुपये रहा जो उनके अनुमान से लगभग 16 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन से आने वाले समय में शेयर में मजबूती देखने को मिल सकती है।

एक्सपर्ट बोले- कंपनी की ग्रोथ आगे भी रह सकती है मजबूत

ग्लोब कैपिटल के एक्सपर्ट का कहना है कि Paytm ने पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। उनके अनुसार कंपनी का कुल प्रदर्शन मजबूत रहा है और आने वाले समय में भी इसके कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि बेहतर कमाई और परिचालन प्रदर्शन कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

Paytm (One 97 Communications Ltd) – शेयर अपडेट (21 जुलाई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम One 97 Communications Ltd (Paytm)
वर्तमान शेयर कीमत ₹ 1,304.60
आज का बदलाव -3.18% (-₹42.90)
ओपन प्राइस ₹ 1,337.00
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 1,382.40
दिन का निचला स्तर (Low) ₹ 1,298.70
मार्केट कैप ₹83.53 हजार करोड़
P/E रेशियो 152.48
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 1,407.00
52 सप्ताह का निचला स्तर ₹ 930.60
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं
डेटा समय 21 जुलाई, दोपहर 2:05 बजे (IST)

CLSA ने जताई चिंता, अंडरपरफॉर्म रेटिंग रखी कायम

वहीं, दूसरी ओर ब्रोकरेज फर्म CLSA अभी भी Paytm को लेकर सतर्क नजर आ रही है। फर्म ने शेयर पर ‘Underperform’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। CLSA का मानना है कि मौजूदा स्तर से शेयर में गिरावट की संभावना बनी हुई है। हालांकि, फर्म ने यह भी स्वीकार किया कि स्थिर कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन और कम फिक्स्ड कॉस्ट की वजह से कंपनी का EBITDA उनके अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।