SBI Share Price: रिकॉर्ड हाई से नीचे आया SBI का शेयर, लेकिन गिरावट के बीच जेफरीज का बड़ा दांव, 1300 रुपये तक जा सकता है स्टॉक

SBI Share Price: जेफरीज का मानना है कि कॉर्पोरेट लोन की रीप्राइसिंग से SBI का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) स्थिर रह सकता है। डिपॉजिट भी सुधर रही है। ब्रोकरेज के अनुसार अगले वर्षों में SBI के लोन में 13% CAGR और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) करीब 14% रहने की संभावना है। (NSE: SBIN, BSE: 500112)

SBI Share Price: रिकॉर्ड हाई से नीचे आया SBI का शेयर, लेकिन गिरावट के बीच जेफरीज का बड़ा दांव, 1300 रुपये तक जा सकता है स्टॉक

(SBI Share Price/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 12, 2026 / 11:49 am IST
Published Date: June 12, 2026 11:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • efferies ने SBI पर ₹1300 का बुलिश टारगेट दिया।
  • बैंक की लॉन्ग टर्म लोन ग्रोथ 13% CAGR तक रहने का अनुमान।
  • RoE करीब 14% रहने की उम्मीद, फंडामेंटल्स मजबूत।

नई दिल्ली: SBI Share Price Today: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर हाल ही में अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे पहुंच गया था। लेकिन अब इसमें फिर से रिकवरी देखने को मिल रही है। आज 12 जून को SBI का शेयर 1,011.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था जो करीब 1.09 प्रतिशत की तेजी को दिखाता है। इस लेवल पर बैंक का मार्केट कैप करीब 9.34 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले एक साल में यह शेयर 24% से ज्यादा बढ़ चुका है जो बाजार में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

जेफरीज ने दिया 1300 रुपये का टारगेट

विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने SBI पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है और इसे ‘Buy‘ की सलाह दी है। रिपोर्ट में कंपनी ने शेयर के लिए 1,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा कीमत से लगभग 30% ऊपर है। ब्रोकरेज का कहना है कि आने वाले समय में बैंक की ग्रोथ मजबूत रह सकती है और निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

लोन ग्रोथ और मार्जिन पर भरोसा

जेफरीज के अनुसार कॉर्पोरेट लोन की रीप्राइसिंग से SBI का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) स्थिर रहने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बैंक के डिपॉजिट ग्रोथ में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में SBI के लोन में लगभग 13% CAGR रह सकता है जबकि रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) करीब 14% के स्तर पर बना रह सकता है। साथ ही एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) फ्रेमवर्क का बैंक पर बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि SBI का वैल्यूएशन अभी आकर्षक स्तर पर है। बैंक FY27 के अनुमानित प्राइस-टू-बुक वैल्यू के करीब 1.4 गुना पर ट्रेड कर रहा है। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। इस दौरान SBI का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 44,381 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 4.1% बढ़ा लेकिन अनुमान से थोड़ा कम रहा। वहीं नेट प्रॉफिट 5.6% बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये हो गया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) – शेयर अपडेट (12 जून 2026)

पैरामीटर विवरण
शेयर कीमत (लाइव) ₹ 1,011.60
आज का बदलाव +₹10.90 (+1.09%)
ओपन ₹ 1,018.00
हाई ₹ 1,018.00
लो ₹ 1,006.00
मार्केट कैप ₹9.34 LCr
P/E रेशियो 11.1
52-वीक हाई ₹ 1,234.70
52-वीक लो ₹ 781.70
डिविडेंड यील्ड 1.72%
तिमाही डिविडेंड ₹ 4.35
अपडेट समय 12 Jun, 10:33 AM IST

लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद

SBI के मार्जिन पर फिलहाल थोड़ा दबाव देखा जा रहा है लेकिन ब्रोकरेज फर्म CLSA का मानना है कि यह अस्थायी है। CLSA ने भी बैंक पर ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बनाए रखी है और 1,275 रुपये का टारगेट दिया है। मार्च तिमाही के बाद शेयर में करीब 9% की गिरावट आई थी। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बैंक की मजबूत फंडामेंटल्स के चलते लंबी अवधि में इसमें फिर से तेजी आ सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।