Share Market 02 March 2026: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव से कांपा बाजार! क्या शेयर बाजार में आने वाली है सुनामी जैसी गिरावट, आज इन स्टॉक्स पर रहेगी सबकी नजर!
Share Market 02 March 2026: ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की आशंका है। कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, पेंट्स और केमिकल शेयर दबाव में रह सकते हैं। वहीं, तेल उत्पादक कंपनियों जैसे ONGC और डिफेंस सेक्टर के शेयरों को इस माहौल में फायदा मिल सकता है।
(Share Market 02 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- मध्य-पूर्व तनाव के चलते बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत।
- गिफ्ट निफ्टी 104 अंक गिरकर 25,181 पर, कमजोर ओपनिंग का अनुमान।
- ऑयल मार्केटिंग, पेंट्स, टायर्स, एविएशन और केमिकल सेक्टर पर दबाव संभव।
नई दिल्ली: Share Market 02 March 2026 ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पर नजर आ सकता है। वहीं, संकेत मिल रहे हैं कि बाजार गिरावट के साथ खुल सकता है। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 104 अंक यानी 0.41% टूटकर 25,181 पर कारोबार करता नजर आया। वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिम और अनिश्चितता के कारण निवेशकों में सतर्कता है, जिससे बाजार में बिकवाली का माहौल बन सकता है।
इन सेक्टरों पर रहेगा असर?
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की आशंका से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, पेंट्स, टायर्स, एविएशन और केमिकल कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है। इन सेक्टरों की लागत बढ़ने से मुनाफे पर असर पड़ने की चिंता है। दूसरी ओर, अपस्ट्रीम ऑयल कंपनियों जैसे ONGC और Oil India को ऊंचे तेल दाम से फायदा मिल सकता है। डिफेंस सेक्टर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिडेट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड जैसे शेयरों में सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है।
ऑटो कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी
ऑटो सेक्टर से कई अच्छी खबरें आई हैं। Maruti Suzuki की फरवरी में कुल बिक्री 7.3% बढ़कर 2,13,995 यूनिट रही। Hyundai Motor India ने भी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। Hero MotoCorp और Eicher Motors (रॉयल एनफील्ड) की बिक्री में भी मजबूत वृद्धि देखी गई। वहीं Tata Motors के कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल दोनों सेगमेंट में अच्छी बढ़त दर्ज हुई। Mahindra and Mahindra और TVS Motor Company की बिक्री में भी दो अंकों की तेजी रही।
अन्य कॉर्पोरेट अपडेट
डिफेंस कंपनी Bharat Electronics Limited ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.95 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। Aurobindo Pharma की तेलंगाना स्थित यूनिट का USFDA ने निरीक्षण किया, जो चार टिप्पणियों के साथ पूरा हुआ। Bharti Airtel ने भारत में सुरक्षित मैसेजिंग सेवा के लिए गूगल के साथ साझेदारी की घोषणा की है।
रियल एस्टेट में नई लॉन्चिंग
रियल एस्टेट सेक्टर में Brigade Enterprises ने चेन्नई में ‘ब्रिगेड स्टेलारिस’ नाम से नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। करीब 1,700 करोड़ रुपये की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू वाला यह प्रोजेक्ट 5.19 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव के बीच आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और निवेशकों की नजर इन प्रमुख शेयरों पर रहेगी।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- School Closed News: दो दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं भी स्थगित, शिक्षा मंत्री ने जारी किया छुट्टी का आदेश
- PM Kisan Yojana March Me Kab Aegi: मार्च का महीना खुशियां लेकर आया… किसान भाईयों को होली के बाद मिलेगी पीएम किसान योजना की किस्त ? आ गया ये बड़ा अपडेट
- Raipur Police Holi Guidelines: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, शहर के 50 चौंक-चौराहो पर बनाए गए चेकिंग पॉइंट, होली पर राजधानी में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Facebook


