Stock Market 27 May 2026: गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने बढ़ाई बेचैनी, क्या आज सेंसेक्स-निफ्टी में आएगा तूफानी भूचाल? जानिए क्यों डरे हुए हैं निवेशक

Stock Market 27 May 2026: आज बुधवार को शेयर बाजार दबाव में खुल सकता है। क्योंकि गिफ्ट निफ्टी कमजोरी दिखा रहा है। मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों से निवेशक सतर्क हैं। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी। जिससे दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Stock Market 27 May 2026: गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने बढ़ाई बेचैनी, क्या आज सेंसेक्स-निफ्टी में आएगा तूफानी भूचाल? जानिए क्यों डरे हुए हैं निवेशक

(Stock Market 27 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 27, 2026 / 10:01 am IST
Published Date: May 27, 2026 8:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 38 अंक फिसला, कमजोर शुरुआत के संकेत
  • मिडिल ईस्ट तनाव से निवेशकों में सतर्कता
  • अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूत तेजी

नई दिल्ली: Stock Market 27 May 2026 in India: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.16 प्रतिशत गिरकर 23,874.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इससे यह संकेत मिल रहा है कि घरेलू बाजार दबाव के साथ खुल सकते हैं। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी रहती है और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता कम होती है तो आने वाले दिनों में बाजार धीरे-धीरे संभल सकता है।

मिडिल ईस्ट तनाव से निवेशक सतर्क

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव अभी भी निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वहीं ईरान पर अमेरिका के हालिया हमलों ने भी निवेशकों की बेचैनी बढ़ा दी है। इसी वजह से दुनियाभर के वित्तीय बाजारों में सतर्क माहौल बना हुआ है। निवेशक फिलहाल बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं और हर वैश्विक घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली। S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। जबकि टेक्नोलॉजी कंपनियों के दम पर नैस्डैक में भी मजबूती रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI सेक्टर को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने बाजार का भरोसा मजबूत किया। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। जहां कई प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

इनके तिमाही नतीजों पर रहेगी नजर

आज कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें बाटा इंडिया, फिजिक्सवाला, सेलो वर्ल्ड, कमिंस इंडिया, जीएमआर एयरपोर्ट्स, पीसी ज्वेलर और सुप्रिया लाइफसाइंस जैसी कंपनियां शामिल हैं। वहीं 28 मई को भारत डायनेमिक्स, फिनोलेक्स केबल्स, अशोक लेलैंड,  लेमन ट्री होटल्स और प्राज इंडस्ट्रीज समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। बाजार बंद रहने के बावजूद निवेशकों की नजर इन नतीजों पर बनी रहेगी क्योंकि इनका असर अगले कारोबारी सत्र में देखने को मिल सकता है।

इन शेयरों में रह सकती है हलचल

कई कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। ONGC का मुनाफा बढ़कर 6,650 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि JK Tyre ने भी मजबूत नतीजे पेश किए हैं। Gandhar Oil Refinery India का मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। दूसरी ओर Siemens का मुनाफा घटा है। जिससे उसके शेयर दबाव में रह सकते हैं। Coal India में सरकार OFS के जरिए हिस्सेदारी बेचने जा रही है जिस पर बाजार की खास नजर रहेगी। वहीं Canara Bank, Tata Elxsi और HG Infra Engineering से जुड़े नए कारोबारी अपडेट भी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रह सकते हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।