Super Tannery Share Price: रॉकेट की तरह उड़ता ये शेयर! दाम 10 रुपये से भी कम, दो बार बोनस और स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों की खुशी भी हुई दोगुनी

Ads

Super Tannery Share Price: सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को 20% बढ़कर 7.64 रुपये पर पहुंच गए। सिर्फ 5 दिन में शेयरों में 37% से ज्यादा तेजी दर्ज की गई। कंपनी ने अपने निवेशकों को पहले भी 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 05:53 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 05:53 PM IST

(Super Tannery Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को 20% चढ़कर 7.64 रुपये पर।
  • सिर्फ 5 दिन में शेयर में 37% से अधिक की तेजी।
  • कंपनी ने पहले भी 2 बार बोनस शेयर दिए।

नई दिल्ली: Super Tannery Share Price: आज मंगलवार को पेनी स्टॉक सुपर टेनरी के शेयर रॉकेट की तरह उछल गया। बीएसई में इंट्रा-डे के दौरान इसका शेयर 20% की तेजी के साथ 7.64 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया। सिर्फ 5 दिन में शेयर में 37% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, 30 मार्च से अब तक यह पेनी स्टॉक 45% से ज्यादा उछल गया। कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 11 रुपये और लो लेवल 5.11 रुपये है। मार्केट कैप ई 80.44 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

निवेशकों को दो बार बोनस शेयर

सुपर टेनरी ने अपने निवेशकों को पहले भी दो बार बोनस शेयर दिए हैं। दिसंबर 2008 में कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। फरवरी 2010 में हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया गया। इसके अलावा कंपनी ने साल 2021 से लगातार डिविडेंड भी दे रही है। जो निवेशकों के लिए एक स्थिर और लाभदायक ट्रैक रिकॉर्ड को दर्शाता है।

स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों को फायदा

कंपनी ने अपने शेयरों का भी दो बार बंटवारा (Split) किया है। मार्च 2008 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये वाले 5 शेयरों में बांटा गया। नवंबर 2010 में 2 रुपये वाले शेयर को 1-1 रुपये वाले 2 शेयरों में बांटा गया। इस तरह स्टॉक स्प्लिट ने निवेशकों को अधिक शेयर और बेहतर अवसर दिए। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 58.42% और पब्लिक होल्डिंग 41.58% है।

Super Tannery Ltd – स्टॉक जानकारी (7 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
आज का मूल्य (INR) 7.45 ↑ 1.08 (16.95%)
ओपन 7.19
हाई 7.64
लो 6.5
मार्केट कैप 80.44 Cr
P/E अनुपात 13.59
52-सप्ताह उच्च 11
52-सप्ताह निम्न 5.11
डिविडेंड यील्ड 0.67%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि 0.01

लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न

सुपर टेनरी के शेयर पिछले 6 साल में 515% से अधिक बढ़ गए हैं। 9 अप्रैल 2020 को शेयर की कीमत 1.27 रुपये थी, जो 7 अप्रैल 2026 को 7.64 रुपये पर पहुंच गई। पिछले 5 साल में शेयर में 165% से ज्यादा का उछाल आया। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 20% गिर गए हैं और पिछले 6 महीनों में 10% की गिरावट देखने को मिली है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सुपर टेनरी का आज का शेयर प्राइस क्या है?

मंगलवार को शेयर 7.64 रुपये पर पहुंच गया, 20% की तेजी के साथ।

कंपनी ने कितनी बार बोनस शेयर दिए हैं?

सुपर टेनरी ने अपने निवेशकों को दो बार बोनस शेयर दिए हैं: 2008 और 2010 में।

कंपनी ने शेयर स्प्लिट कब किया था?

मार्च 2008 और नवंबर 2010 में कंपनी ने अपने शेयर का बंटवारा किया था।

पिछले 6 साल में शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

पिछले 6 साल में शेयर 515% से अधिक बढ़ चुका है।