Tejas Networks Share Price: तेजी की आंधी में टाटा का ये शेयर आसमान पर! सिर्फ 5 दिन में 57% चढ़कर 500 के पार, अब निवेशक कर रहे तगड़ी कमाई

Tejas Networks Share Price: तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks Ltd) के शेयर सोमवार को 15% से ज्यादा चढ़कर 502.95 रुपये पर पहुंच गए। पिछले पांच दिनों में स्टॉक 57% से अधिक उछल चुका है। कंपनी को जापान की एक बड़ी कंपनी से अहम कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और शेयर में जोरदार तेजी आई है। (NSE:TEJASNET, BSE: 540595)

Tejas Networks Share Price: तेजी की आंधी में टाटा का ये शेयर आसमान पर! सिर्फ 5 दिन में 57% चढ़कर 500 के पार, अब निवेशक कर रहे तगड़ी कमाई

(Tejas Networks Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 2, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: March 2, 2026 3:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Tejas Networks Ltd का शेयर 15% चढ़कर 502.95 रुपये पहुंचा।
  • 5 दिन में स्टॉक में 57% से ज्यादा की तेजी।
  • 52 हफ्ते के लो से शेयर 70% से ज्यादा उछला।

नई दिल्ली: Tejas Networks Share Price टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को बीएसई में इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान शेयर 15 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 502.95 रुपये तक पहुंच गया। महज 5 कारोबारी दिनों में यह शेयर 57 प्रतिशत से अधिक उछल चुका है। हालांकि, इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 914.40 रुपये और निचला स्तर 294 रुपये रहा है।

जापान की कंपनी से मिला बड़ा ऑर्डर (Received Large Order)

तेजी की मुख्य वजह कंपनी को मिला नया अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर है। तेजस नेटवर्क्स को जापान की दिग्गज कंपनी NEC Corporation से 5G मैसिव MIMO रेडियो के निर्माण और सप्लाई का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने डील की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस खबर से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। तेजस नेटवर्क्स 4G और 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स बनाती और सप्लाई करती है।

5 दिन में 57% की छलांग (57% up in 5 Days)

24 फरवरी 2026 को कंपनी का शेयर (Tejas Networks share) 318.50 रुपये पर था, जो 2 मार्च 2026 तक बढ़कर करीब 503 रुपये पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में ही शेयर में 53 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, बीते एक साल में स्टॉक लगभग 27 प्रतिशत कमजोर रहा है। लंबी अवधि की बात करें तो पिछले पांच साल में यह शेयर 160 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है।

Tejas Networks Ltd – शेयर का ताजा हाल (2 मार्च 2026)

विवरण आंकड़ा
मौजूदा भाव ₹482.25
आज की बढ़त ₹46.40 (+10.65%)
ओपन ₹421.40
हाई ₹502.95
लो ₹405.95
मार्केट कैप ₹8.55KCr
P/E रेशियो
52 हफ्ते का हाई ₹914.40
52 हफ्ते का लो ₹294.00
डिविडेंड यील्ड 0.52%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹0.63

52 हफ्ते के लो से मजबूत रिकवरी (Strong Recovery)

जनवरी 2026 में शेयर 294.40 रुपये के स्तर पर था, जहां से यह अब 70 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 8,800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2025 के शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.46 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 46.34 प्रतिशत है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।