Bonus Share: टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने खेला बड़ा दांव! पहली बार देगी बोनस शेयर का फायदा और 6 रुपये डिविडेंड, जानिए कब और कैसे मिलेगा?

Bonus Share: Trent Limited ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी और साथ ही 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है। (NSE: TRENTBSE, BSE: 500251)

Bonus Share: टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने खेला बड़ा दांव! पहली बार देगी बोनस शेयर का फायदा और 6 रुपये डिविडेंड, जानिए कब और कैसे मिलेगा?

(Bonus Share/ Image Credit: Tata)

Modified Date: May 1, 2026 / 03:14 pm IST
Published Date: May 1, 2026 3:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Trent Limited पहली बार बोनस शेयर दे रही है
  • 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा
  • निवेशकों को ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया गया

नई दिल्ली: Trent Limited Bonus Share: टाटा ग्रुप की कंपनी Trent Limited ने अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बोनस और डिविडेंड दोनों के लिए अलग-अलग रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जिससे निवेशकों को दोहा फायदा मिलने वाला है।

2 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा

कंपनी के मुताबिक, निवेशकों को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे। उन्हें ही इस लाभ के हकदार होंगे। यह पहली बार है जब कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है।

हर शेयर पर 6 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

बोनस शेयर के अलावा कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने को भी घोषणा की है। कंपनी द्वारा डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून 2026 तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

Trent Ltd (NSE: TRENT) – शेयर का लेटेस्ट डेटा

विवरण आंकड़े
मौजूदा कीमत ₹ 4,148.00
बदलाव −₹80.30 (−1.90%)
ओपन ₹ 4,215.10
हाई ₹ 4,218.40
लो ₹ 4,124.00
मार्केट कैप ₹1.47 लाख करोड़
P/E रेशियो 85.76
52 हफ्ते का उच्च स्तर ₹ 6,261.00
52 हफ्ते का निचला स्तर ₹ 3,275.50
डिविडेंड यील्ड 0.14%
तिमाही डिविडेंड ₹ 1.45

शेयर प्रदर्शन और लॉन्ग टर्म रिटर्न

हाल के समय में शेयर के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हाल ही में शेयर करीब 4144 रुपये के आसपास बंद हुआ। जबकि एक महीने में इसमें लगभग 25% की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में इसमें गिरावट भी देखने को मिली है। इसके बावजूद लंबी अवधि में यह शेयर शानदार रिटर्न दे चुका है। 5 साल में इसमें कई गुना बढ़त दर्ज हुई है और 10 साल के निवेशकों को भारी मुनाफा मिला है जो बाजार के औसत रिटर्न से काफी अधिक है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।