Bonus Share: शेयर बाजार में ‘बोनस की बारिश!’ ये तीन कंपनियां देंगी मुफ्त शेयर, रिकॉर्ड डेट बेहद नजदीक, क्या आप बन पाएंगे डबल मुनाफे के हकदार?
Bonus Share: इस हफ्ते शेयर बाजार में तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करेंगी। यानी रिकॉर्ड डेट के बाद निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ मिलेगा। इन कंपनियों में एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड भी शामिल है। आइए जानते हैं इन कंपनियों और उनके बोनस प्लान की पूरी जानकारी।
(Bonus Share News/ Image Credit: mstock)
- इस हफ्ते तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करेंगी।
- Foce India Ltd: 5 शेयर पर 7 बोनस, रिकॉर्ड डेट 2 मार्च।
- LKP Finance Ltd: 1 शेयर पर 4 बोनस, रिकॉर्ड डेट 6 मार्च।
नई दिल्ली: Bonus Share News शेयर बाजार में इस सप्ताह तीन कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करने जा रही है। एक्स-बोनस का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर होंगे, वही बोनस पाने के योग्य होंगे। इस सूची में Foce India Ltd, LKP Finance Ltd और Silver Touch Technologies Ltd शामिल हैं। आइए जानतें है कि ये कंपनियां क्या ऑफर दे रही हैं?
Foce India Ltd का बोनस प्लान
Foce India Ltd ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 5 शेयर पर 7 बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए 2 मार्च सोमवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिस निवेशक के पास इस दिन तक 5 शेयर होंगे, उसे 7 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई में 1,747 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस स्टॉक ने करीब 11.45 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में यह करीब 159 प्रतिशत बढ़ चुका है। कंपनी एनएसई में भी सूचीबद्ध है।
LKP Finance Ltd की दमदार तेजी
LKP Finance Ltd ने एक शेयर पर 4 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। शुक्रवार को यह शेयर 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 990.05 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक बीते एक साल में लगभग 199 प्रतिशत चढ़ चुका है। वहीं, तीन साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 1237 प्रतिशत का शानदार रिटर्न देकर इसे मल्टीबैगर बना दिया है।
Silver Touch Technologies Ltd बोनस के साथ स्टॉक स्प्लिट
Silver Touch Technologies Ltd निवेशकों को एक शेयर पर एक बोनस शेयर देगी। साथ ही कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटेगी। स्प्लिट के बाद फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये रह जाएगी। बोनस और स्प्लिट दोनों के लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। पिछले तीन महीनों में यह स्टॉक 82 प्रतिशत उछल चुका है, जबकि एक साल में 116 प्रतिशत रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बीएसई में इसका भाव 1,410.15 रुपये पर बंद हुआ।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 01 March 2026: सोने ने फिर मारी छलांग! 7 दिन में 9,430 रुपये महंगा होकर 1.26 लाख के पार, जानें आपके शहर में किस रेट पर मिल रहा 18K, 22K और 24K का गोल्ड?
- US Israel Iran Conflict News: क्या शुरू होने जा रहा है विश्वयुद्ध? संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक में बवाल, UN प्रमुख ने दी बड़ी चेतावनी
- Naxali Surrender News: डेडलाइन से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, इतने माओवादियों ने डाले हथियार, कई बड़े वारदातों में रह चुके हैं शामिल

Facebook


