Dividend Stocks: अगले हफ्ते कमाई की बरसात! 100 रुपये तक का फायदा देने वाले ये शेयर अगले हफ्ते बना सकते हैं निवेशकों को मालामाल!

Ads

Dividend Stocks: अगले सप्ताह कई बड़ी कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। जिससे निवेशकों को डिविडेंड का फायदा मिल सकता है। लार्सन एंड टुब्रो,हैवेल्स इंडिया और आईटीसी होटल्स जैसे प्रमुख शेयर फोकस में रहेंगे और इनसे निवेशकों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 05:57 PM IST

(Dividend Stocks/ Image Credit: Pixabay)

HIGHLIGHTS
  • अगले सप्ताह कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी
  • L&T और उसकी कंपनियों में बड़े डिविडेंड का मौका
  • Havells India और ITC Hotels भी फोकस में

नई दिल्ली: Dividend Stocks: अगले सप्ताह शेयर बाजार में निवेशकों के लिए खास रहने वाला है। क्योंकि कई बड़ी कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। इसका मतलब है कि इन कंपनियों के शेयर रखने वाले निवेशकों को डिविडेंड का फायदा मिल सकता है। इसमें लॉर्सन एंड टुब्रो, हैवेल्स इंडिया और आईटीसी होटल्स समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं जो निवेशकों के रडार पर रहेंगी।

L&T और जुड़ी कंपनियों का डिविडेंड

लॉर्सन एंड टुब्रो (L&T) 22 मई को 38 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसी समूह की L&T Technology Services ने 40 रुपये प्रति शेयर का बड़ा डिविडेंड घोषित किया है। वहीं L&T Finance ने भी 2.75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है।

हैवेल्स और हेल्थकेयर कंपनियों पर नजर

Havells India 22 मई को 6 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसके अलावा Metropolis Healthcare और Jupiter Life Line Hospitals भी अंतरिम डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शामिल हैं। जिससे हेल्थकेयर सेक्टर में निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है।

आईटीसी होटल्स और अन्य कंपनियों का डिविडेंड

आईटीसी होटल्स 21 मई को 1 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगी। इसके अलावा Sula Vineyards और GM Breweries जैसी कंपनियां भी अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। ये शेयर भी निवेशकों के खास फोकस में रहेंगे।

निवेशकों के लिए बढ़िया मौका

इस हफ्ते कई कंपनियों के डिविडेंड को जोड़कर अगर कोई निवेशक इन कंपनियों में हिस्सेदारी रखता है तो उसे कुल मिलाकर लगभग 100 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। हालांकि यह फायदा केवल योग्य शेयरधारकों को ही मिलेगा। जो एक्स-डेट से पहले रिकॉर्ड में शामिल होंगे। यह समय डिविडेंड निवेशकों के लिए कमाई का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 

एक्स-डिविडेंड का मतलब क्या होता है?

एक्स-डिविडेंड वह तारीख होती है जब शेयर खरीदने पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता।

इस हफ्ते किन बड़ी कंपनियों के शेयर फोकस में हैं?

L&T, Havells India, ITC Hotels, Metropolis Healthcare और अन्य कई कंपनियां।

क्या हर शेयरधारक को डिविडेंड मिलेगा?

नहीं, केवल वही निवेशक जिन्हें एक्स-डेट से पहले रिकॉर्ड में शामिल किया गया हो।

सबसे ज्यादा डिविडेंड किस कंपनी ने दिया है?

L&T Technology Services ने 40 रुपये प्रति शेयर का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है।