Stocks Buy This Week: कल इन स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर! एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, 49% रिटर्न के संकेत ने बढ़ाया उत्साह
Stocks Buy This Week: सोमवार 18 मई 2026 के ट्रेडिंग सेशन में वोडाफोन आइडिया, टाटा स्टील, SAIL और RBL बैंक जैसे शेयर खास चर्चा में रहेंगे। बाजार में इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। जिनमें कुछ शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। जबकि कुछ में उतार-चढ़ाव संभव है।
(Stocks Buy This Week/ Image Credit: IBC24 News)
- सोमवार को बाजार में हाई वोलैटिलिटी की संभावना
- Tata Steel और SAIL के मजबूत नतीजे
- Vodafone Idea में बड़े एकाउंटिंग गेन का असर
नई दिल्ली: Stocks Buy This Week: सोमवार, 18 मई 2026 का ट्रेडिंग सेशन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा और एक्शन से भरपूर रहने की उम्मीद है। बीते शुक्रवार को जारी हुए कई कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों और वीकेंड में हुए कॉर्पोरेट फैसलों का सीधा असर सोमवार को देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर टिकी रहेगी जो या तो मजबूत नतीजों के कारण ऊपर जा सकते हैं या कमजोर प्रदर्शन के कारण दबाव में रह सकते हैं।
वोडाफोन आइडिया और टाटा स्टील पर नजर
Vodafone Idea इस बार अपने Q4 नतीजों को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने वन-टाइम अकाउंटिंग गेन के चलते बड़ा मुनाफा दिखाया है, हालांकि यह परिचालन लाभ नहीं है। इस वजह से शेयर में तेज उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। दूसरी ओर Tata Steel ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन करते हुए मजबूत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। बेहतर नतीजों के कारण यह स्टॉक कल निवेशकों के रडार पर रहेगा।
सरकारी कंपनियों के बड़े फैसलों से हलचल
सरकारी सेक्टर की कंपनियों में भी बड़े अपडेट सामने आए हैं। Power Finance Corporation और REC Limited के संभावित मर्जर को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जिससे दोनों शेयरों में तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा Coal India की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स के संभावित IPO को मंजूरी मिलने से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है और इस सेक्टर पर नजरें टिकी रहेंगी।
बैंकिंग और मेटल सेक्टर में हलचल तय
RBL Bank को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां विदेशी निवेशक की हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। इससे बैंकिंग सेक्टर में नई उम्मीदें बनी हैं। वहीं मेटल सेक्टर में Hindustan Copper और SAIL ने शानदार मुनाफा दर्ज किया है। जिससे इन स्टॉक्स में सकारात्मक मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
अन्य कंपनियों के नतीजे और बाजार का रुख
Godfrey Phillips India और Godrej Industries ने भी मजबूत नतीजे पेश किए हैं, जिससे इन शेयरों में तेजी की संभावना बन सकती है। हालांकि Bajaj Electricals के कमजोर प्रदर्शन के कारण इसमें दबाव देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर सोमवार का बाजार कॉर्पोरेट नतीजों, मर्जर खबरों और नए निवेश फैसलों से प्रभावित रहेगा। जिससे पूरे सेशन में तेज उतार-चढ़ाव और ट्रेडिंग के कई मौके बन सकते हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dhurandhar on TV: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, OTT से पहले टीवी पर धमाल मचाएगी ये फिल्म, जानें कब और किस चैनल पर आएगी?
- Bhopal Live-In Relationship Violence: लिव इन पार्टनर के साथ युवक ने कर दिया खौफनाक कांड, फिर खुद पर चाक़ू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत देख पुलिस के भी उड़ गए होश
- Unique Marriage in Bihar: प्यार के आगे उम्र भी हारी! 65 की उम्र में दूल्हा बना बुजुर्ग, पड़ोसी महिला संग रचाई शादी, इतने पत्नियों की हो चुकी है मौत, जानिए कहां का है मामला

Facebook


