IPO News: शेयर बाजार में मेगा IPO की धमक! इन दो दिग्गज कंपनियों ने शुरू की तैयारी, क्या होगा बड़ा उलटफेर?

IPO News: SBI फंड्स और मणिपाल हॉस्पिटल्स मार्च तक अपने बड़े IPO के लिए DRHP दाखिल करने की योजना बना रहा है। इन दोनों इश्यूज से कुल 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाए जा सकते हैं, जो शेयर बाजार में निवेश के नए अवसर पैदा करेगा और निवेशकों को आकर्षित करेगा।

IPO News: शेयर बाजार में मेगा IPO की धमक! इन दो दिग्गज कंपनियों ने शुरू की तैयारी, क्या होगा बड़ा उलटफेर?

(IPO News Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 20, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: March 20, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • SBI फंड्स का IPO ₹12,000-₹13,000 करोड़ का हो सकता है।
  • मणिपाल हॉस्पिटल्स का IPO ₹9,000-₹11,000 करोड़ का हो सकता है।
  • SBI फंड्स में 63% हिस्सेदारी भारतीय स्टेट बैंक की है।

नई दिल्ली: IPO News Today: भारत में अब बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का दौर और तेज हो गया है। SBI फंड्स मैनेजमेंट और मणिपाल हॉस्पिटल्स मार्च के अंत तक अपने IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की योजना बना रही है। दोनों कंपनियां मिलकर 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती हैं, जिससे बाजार में निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

SBI फंड्स का बड़ा IPO (SBI Funds Major IPO)

SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO करीब 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। SBI फंड्स देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है और इसकी संपत्ति करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक की इसमें 63% हिस्सेदारी है, जबकि यूरोपीय कंपनी Amundi के पास 37% हिस्सा है। इस IPO के जरिए कंपनी की वैल्यूएशन 1.3 लाख करोड़ रुपये से 1.5 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। इस इश्यू के लिए बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी और कोटक महिंद्रा कैपिटल जैसे प्रमुख निवेश बैंक जुड़े हुए हैं।

मणिपाल हॉस्पिटल्स का IPO प्लान (Manipal Hospitals IPO)

मणिपाल हॉस्पिटल्स, जो टेमासेक द्वारा समर्थित है, अपने IPO के लिए 9,000 से 11,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखता है। यह कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी अस्पताल चेन है। इस IPO में नए शेयर जारी किए जाएंगे (फ्रेश इश्यू) और ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी को ग्रोथ के लिए नए पैसे मिलेंगे और मौजूदा निवेशक आंशिक रूप से बाहर निकल सकेंगे। मणिपाल हॉस्पिटल्स के IPO के लिए बड़े निवेश बैंक जैसे गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन और जेफरीज जुड़े हुए हैं।

IPO से क्या होगा लाभ? (Benefits of IPO)

इन दोनों IPOs से भारत के शेयर बाजार में बड़ा निवेश जुड़ने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ कंपनियों को नया पूंजीकरण मिलेगा, बल्कि निवेशकों को भी नए और बड़े अवसर प्राप्त होंगे। इन IPO के सफल होने से बाजार में निवेशकों का विश्वास और बढ़ेगा, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बढ़िया संकेत है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।