Wipro Share Price: अभी नहीं तो कभी नहीं! विप्रो का 16,000 करोड़ रुपये का बायबैक निवेशकों को बना सकता है मालामाल!

Ads

Wipro Share Price: आईटी कंपनी विप्रो के शेयर 10 अप्रैल को चर्चा में रहेंगे। कंपनी 16 अप्रैल को बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करेगी। लगभग तीन साल बाद विप्रो यह कदम उठा सकती है, जिससे निवेशकों की नजर कंपनी के फैसले और शेयर प्रदर्शन पर बनी हुई है। (NSE: WIPRO, BSE: 507685)

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 12:03 PM IST

(Wipro Share Price Today/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • विप्रो 16 अप्रैल की बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक पर विचार करेगी।
  • करीब ₹16,000 करोड़ के बायबैक की संभावना जताई जा रही है।
  • कंपनी के पास लगभग ₹41,000 करोड़ का मजबूत नेट कैश।

नई दिल्ली: Wipro Share Price Today: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयर (Wipro Share Price) 10 अप्रैल को बाजार में चर्चा में रहेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसी बैठक में कंपनी अपने चौथी तिमाही (Q4) के वित्तीय नतीजों की भी घोषणा करेगी, जिससे निवेशकों की नजर इस पूरे इवेंट पर टिकी हुई है।

16,000 करोड़ रुपये तक बायबैक की उम्मीद

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, विप्रो करीब 16,000 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक की घोषणा कर सकती है। यह अनुमान कंपनी की मजबूत नकदी स्थिति पर आधारित है। फिलहाल विप्रो के पास लगभग 41,000 करोड़ रुपये का नेट कैश मौजूद है, जो पहले के बायबैक की तुलना में काफी मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

कंपनी ने पहले भी किया है बायबैक

इससे पहले विप्रो ने जून 2023 में 12,000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। जिसमें कंपनी ने 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 26.96 करोड़ शेयर वापस खरीदे थे। इससे पहले अक्टूबर 2020 में भी कंपनी ने 9,500 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। जो यह दर्शाता है कि कंपनी समय-समय पर शेयरधारकों को रिटर्न देने के लिए यह रणनीति अपनाती रही है।

Wipro Ltd – शेयर अपडेट (10 अप्रैल 2026)

विवरण मूल्य
वर्तमान कीमत 201.21
बदलाव -1.66 (0.82%)
ओपन (Open) 208.7
उच्चतम (High) 208.7
न्यूनतम (Low) 200.62
मार्केट कैप 2.11 LC Cr
P/E अनुपात 15.93
52-सप्ताह उच्च 273.1
52-सप्ताह न्यूनतम 186.5
डिविडेंड यील्ड 6.21%
तिमाही डिविडेंड 3.12

निवेशकों के लिए रणनीतिक कदम

कंपनी का कहना है कि शेयर बायबैक भविष्य में भी निवेशकों को कैश लौटाने का अहम तरीका रहेगा। पहले मौजूद कानूनी अड़चनें अब दूर हो चुकी है, जिससे प्रक्रिया आसान हुई है। इस खबर का असर अमेरिकी बाजार में भी दिखा, जहां विप्रो के ADR निचले स्तर से उचलकर करीब 2% तक बढ़ गए।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

विप्रो का बायबैक कब तय होगा?

16 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में इस पर फैसला होगा।

कितने बड़े बायबैक की उम्मीद है?

लगभग ₹16,000 करोड़ तक के बायबैक की संभावना जताई जा रही है।

क्या Q4 रिजल्ट भी आएंगे?

हाँ, इसी बैठक में चौथी तिमाही के नतीजे भी घोषित होंगे।

क्या पहले भी बायबैक हुआ है?

हाँ, 2023 और 2020 में भी कंपनी बड़े बायबैक कर चुकी है।