Sukma Naxal Encounter Live Video: कैसे होता है नक्सलियों का एनकाउंटर? सामने आया वीडियो, देखिए जवानों ने कैसे 17 को किया ढेर
Sukma Naxal Encounter Live Video: कैसे होता है नक्सलियों का एनकाउंटर? सामने आया वीडियो, देखिए जवानों ने कैसे 17 को किया ढेर

Sukma Naxal Encounter Live Video: कैसे होता है नक्सलियों का एनकाउंटर? सामने आया वीडियो / Image Source: IBC24
- सुकमा में बड़ी मुठभेड़
- मुठभेड़ का वीडियो वायरल
- सरकार की नक्सल नीति
सुकमा: Sukma Naxal Encounter Live Video: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बस्तर में कभी दहशत का पर्याय बन चुके नक्सलियों की कमर टूट चुकी है। जी हां छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का काम लगातार जारी है। नक्सल मुक्त बस्तर अभियान में जहां केंद्र और राज्य की सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर वनांचल में तैनात जवान भी जान की बाजी लगाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। कभी सुकमा के जंगलों में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों पर कहर बनकर टूटे हैं और 17 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, अब इस मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है।
Sukma Naxal Encounter Live Video: सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जवान जंगल में मोर्चा संभाले हुए हैं। इस दौरान जवानों के हाथों में बंदूक दिखाई दे रहे हैं और गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। वहीं, सुरक्षा बल के जवान नक्सली को घेरकर मारने की बात कह रहे हैं, जो स्पष्ट सुनाई दे रहा है।
बता दें कि नवरात्रि से एक दिल पहले यानि 29 मार्च को सुकमा जिले के गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं।
मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 2025 में 85 दिनों में 133 नक्सली मारे गए है! कुल मिलाकर 2700 से 2800 की संख्या में नक्सलियों का सरेंडर हुआ है या आत्मसमर्पण किए है या मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव सरकार 1 गोली भी नहीं चलाना चाहती। एक अच्छी पुनर्वास नीति के साथ विष्णुदेव सरकार की अपील है - भटके हुए लोग सरेंडर करें, अपना जीवन सुरक्षित करें, सरकार उनके साथ होगी।
https://youtu.be/kMpqfqMUxS4
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह सरकार और सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया ऑपरेशन है, जिसका मकसद बस्तर को नक्सल मुक्त बनाना है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Sukma Naxal Encounter Live Video: Killed 17 Naxal in Encounter Before Navratri
सुकमा
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm