(App Permission/ Image Credit: Pexels)
App Permission: जब भी आप अपने फोन में कोई नया ऐप इंस्टॉल करते हैं तो वह कैमरा, माइक्रोफोन, मैसेज, कॉन्टैक्ट और लोकेशन जैसी कई परमिशन मांगती है। कुछ परमिशन ऐप के सही काम करने के लिए जरूरी होती है। लेकिन कई बार ऐप्स अनावश्यक एक्सेस भी मांग देती है। अधिकतर लोग बिना ध्यान दिए ‘Allow‘ कर देते हैं जो बाद में प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है।
Accessibility Permission को खास जरूरतमंद यूजर्स की मदद के लिए बनाया गया है, जैसे स्क्रीन रीडिंग या आसान नेविगेशन। लेकिन अगर किसी अनजान ऐप को यह एक्सेस मिल जाए तो वह आपके फोन की हर गतिविधि देख सकती है। इससे पासवर्ड, मैसेज और यहां तक कि बैंकिंग ट्रांजैक्शन भी खतरे में पड़ सकते हैं।
इस परमिशन को ‘Display over other apps‘ भी कहा जाता है। इससे कोई भी ऐप दूसरे ऐप्स के ऊपर अपनी स्क्रीन दिखा सकती है। अगर यह किसी गलत ऐप के हाथ लग जाए तो वह नकली लॉगिन पेज दिखाकर आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया की जानकारी चुरा सकती है। इसलिए इसे सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स को ही देना चाहिए।
यह परमिशन किसी ऐप को प्ले स्टोर के बाहर से भी ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति देती है। साइबर अपराधी इसका इस्तेमाल वायरस और मालवेयर फैलाने के लिए करते हैं। अनजान APK फाइल डाउनलोड करना और यह परमिशन देना आपके फोन की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल सकता है।
कई बार साधारण दिखने वाली ऐप्स भी कॉन्टैक्ट्स और SMS एक्सेस मांगती हैं। लेकिन इनमें आपकी निजी जानकारी, बैंक OTP और जरूरी संदेश शामिल होते हैं। अगर यह डेटा गलत हाथों में चला जाए तो इसका दुरुपयोग हो सकता है। इसलिए बिना जरूरत इन परमिशन को कभी Allow नहीं करना चाहिए।