(BSNL 225 Recharge Plan/ Image Credit: BSNL)
नई दिल्ली: BSNL 225 Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें डेली ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की जरूरत होती है। कंपनी का दावा है कि यह प्लान बेहद कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स देता है और देशभर के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 225 रुपये रखी गई है और इसकी वैधता 30 दिनों की है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा भी दिया जा रहा है। अगर रोज की लागत देखें तो यह प्लान लगभग 7.5 रुपये प्रतिदिन में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसे BSNL की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आसानी से एक्टिव किया जा सकता है।
यह प्लान केवल जरूरी सुविधाओं जैसे डेटा, कॉलिंग और SMS पर फोकस करता है। इसमें किसी भी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन या अतिरिक्त डिजिटल सर्विस शामिल नहीं है। यानी अगर यूजर को OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा चाहिए तो उसे अलग से रिचार्ज करना होगा। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट और कॉलिंग चाहते हैं।
वहीं, अगर दूसरी कंपनियों से तुलना करें तो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के 2.5GB डेली डेटा वाले प्लान लगभग 399 रुपये तक के हैं। उदाहरण के तौर पर जियो और एयरटेल दोनों ही 28 दिन की वैधता के साथ इसी कीमत में प्लान ऑफर करते हैं। लेकिन उनमें कुछ अतिरिक्त OTT या डिजिटल बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसके मुकाबले BSNL का यह प्लान सस्ता जरूर है। लेकिन इसमें केवल बेसिक टेलीकॉम सुविधाएं दी गई हैं।