(Garena Free Fire Max Codes Today/ Image Credit: Free Fire Max X)
नई दिल्ली: Garena Free Fire Max Codes Today: गरेना ने आज 20 मई 2026 के लिए फ्री फायर मैक्स के नए रिडीम कोड जारी कर दिए हैं। इन कोड्स की मदद से खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए कई सारे इन-गेम आइटम्स हासिल कर सकते हैं। इनमें स्किन, पेट्स, बंडल्स और डायमंड्स जैसे प्रीमियम रिवॉर्ड्स शामिल हैं। ये इनाम गेमिंग अनुभव को और ज्यादा मजेदार के साथ-साथ रोमांचक भी बनाता है। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने में भी मदद मिलती है।
ये रिडीम कोड खास तौर पर भारतीय गेमर्स के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी मदद से खिलाड़ी बिना किसी खर्च के प्रीमियम गेम आइटम हासिल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ गेम खेलने का मजा दोगुना होता है। बल्कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका भी मिलता है। यह ऑफर नए और पुराने दोनों तरह के खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
गरेना हर देश और रीजन के लिए अलग-अलग रिडीम कोड जारी करता है। इसका मतलब है कि एक देश का कोड दूसरे देश में काम नहीं करेगा। इसके अलावा ये कोड सीमित समय के लिए ही वैध होते हैं। अगर खिलाड़ी देर कर देते हैं तो कोड एक्सपायर हो सकते हैं और फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका खत्म हो सकता है। इसलिए समय रहते कोड का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
रिडीम कोड का उपयोग करने के लिए सबसे पहले गरेना की ऑफिशियल Rewards Redemption वेबसाइट को मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर में खोलना होता है। इसके बाद खिलाड़ी को अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट से Facebook, Google, VK या X के जरिए लॉगिन करना होता है। फिर दिए गए कोड को कॉपी करके रिडेम्प्शन बॉक्स में डालकर कन्फर्म करना होता है। अगर कोड वैलिड होता है तो रिवॉर्ड्स सीधे इन-गेम मेलबॉक्स में मिल जाते हैं। कभी-कभी इन्हें मिलने में 24 घंटे तक का समय भी लग सकता है।