Meta Hatch AI Subscription: क्या खत्म होने वाला है ChatGPT का दबदबा? Meta ने लॉन्च किया Hatch AI, जानिए कितने में मिलेगा एक्सेस
Meta Hatch AI Subscription: Meta OpenAI और Anthropic को टक्कर देने के लिए नया AI एजेंट Hatch लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी कीमत ChatGPT Pro और Claude Max जैसी हो सकती है। लॉन्च से पहले इसे 10 कंपनियों को टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा और जुलाई में लॉन्च प्लान संभव है।
(Meta Hatch AI Subscription/ Image Credit: AI-generated)
- Meta “Hatch” नाम का नया AI एजेंट तैयार कर रही है।
- यह OpenAI और Anthropic जैसे बड़े प्लेयर्स को टक्कर देगा।
- इसकी कीमत लगभग $199.99 प्रति माह हो सकती है।
Meta Hatch AI Subscription: दुनियाभर की कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर तेजी के काम कर रही है। इसी दौड़ में Meta भी काफी समय से भारी निवेश कर रही है। कंपनी का लक्ष्य OpenAI और Anthropic जैसे बड़े खिलाड़ियो को कड़ी टक्कर देना है। हालांकि लार्ज लैंग्वेज मॉडल के मामले में Meta अभी पीछे मानी जाती है। लेकिन अब वह एक नए तरीके से प्रतिस्पर्धा करना चाहती है।
क्या है Meta का AI एजेंट Hatch?
रिपोर्ट्स के अनुसार Meta एक नया AI एजेंट ‘Hatch’ पर काम कर रही है। यह एक ऐसा सिस्टम होगा जो यूजर के लिए कई काम खुद कर सकता है। उदाहरण के तौर पर यह कोडिंग करना, प्रेजेंटेशन तैयार करना, ईमेल ड्राफ्ट बनाना और शेड्यूल मैनेज करना जैसे कार्य आसानी से कर सकेगा। हालांकि लॉन्च से पहले इसका नाम बदलने की भी संभावना है।
AI एजेंट कैसे काम करता है?
AI एजेंट को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह यूजर के निर्देशों पर सीधे काम कर सके। यूजर जैसे ही कोई कमांड देता है एजेंट उसे पूरा करने के लिए खुद स्टेप्स लेता है। यह सिर्फ जवाब देने वाला AI नहीं होता बल्कि एक ‘काम करने वाला डिजिटल असिस्टेंट’ होता है जो कई टूल्स और सिस्टम के साथ जुड़कर काम करता है।
कीमत और सब्सक्रिप्शन प्लान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta अपने Hatch AI का प्रीमियम वर्जन लगभग 199.99 डॉलर प्रति माह यानी करीब 19,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है। यह कीमत OpenAI के ChatGPT Pro और Anthropic के Claude Max के बराबर हो सकती है। साथ ही इसका एक पेड वर्जन ‘Hatch Plus’ भी होगा। जो फ्री वर्जन की तुलना में 5 से 10 गुना ज्यादा क्षमता देगा।
फीचर्स और संभावित टेक्नोलॉजी
Hatch के जरिए यूजर्स सॉफ्टवेयर बनाना, ईमेल भेजना और कैलेंडर इवेंट मैनेज करना जैसे काम कर सकेंगे। इसे पहले Anthropic के Claude मॉडल पर टेस्ट किया जा रहा है। लेकिन लॉन्च के बाद इसके Meta के अपने ‘Muse Spark’ मॉडल पर चलने की संभावना है। इससे इसकी परफॉर्मेंस और तेज हो सकती है।
लॉन्च प्लान और शुरुआती टेस्टिंग
रिपोर्ट के अनुसार, Meta पहले इस AI एजेंट को लगभग 10 कंपनियों को टेस्टिंग के लिए देगी। इसके बाद फीडबैक के आधार पर सुधार किए जाएंगे। कंपनी का प्लान जुलाई में इसका बड़ा लॉन्च करने का है। हालांकि यह समय बदल भी सकता है। यह कदम Meta को AI बाजार में मजबूत स्थिति दिलाने की कोशिश है।
इन्हें भी पढ़ें:
- TCS Share Price: विदेश में TATA का बड़ा धमाका! कंपनी के हाथ लगी मल्टीमिलियन-यूरो की मेगा डील, अब AI टेक्नोलॉजी से दुनिया को दिखाएगा भारत दम
- Indian Embassy Advisory: ‘जल्दी बाहर निकल जाएं’, भारतीय नागरिकों के लिए अचानक जारी हुई एडवाइजरी, बढ़ते तनाव के बाद भारतीय दूतावास ने की देश छोड़ने की अपील
- TMC MP Resignation: सुखेंदु शेखर शेयर के बाद टीएमसी के 14 सांसद भी देंगे पार्टी से इस्तीफा? सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

Facebook


