TRAI DND App: एक क्लिक में पाएं Spam कॉल और SMS से छुटकारा! TRAI का ये ऐप करेगा तुरंत समाधान, जानिए इसे इस्तेमाल करने का आसान तरीका
TRAI DND App: यह ऐप स्पैम कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है। आप कुछ ही सेकंड में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इससे परेशानियों से तुरंत राहत मिलती है।
(TRAI DND App/ Image Credit: Pixabay)
- TRAI का DND ऐप अनचाहे कॉल और SMS से बचाता है।
- फुल DND और पार्टियल DND के दो ऑप्शन उपलब्ध हैं।
- स्पैम कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज करना आसान है।
नई दिल्ली: TRAI DND App: अगर आप रोजान आने वाली स्पैम कॉल्स और अनचाहे मैसेज से परेशान हैं, तो अब इसका एक आसान है। दरअसल, TRAI यानी Telecom Regulatory Authority of India ने एक खास DND (Do Not Disturb) ऐप लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन से कॉल और मैसेज मिलें और कौन से नहीं। यह ऐप आपके मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने और कमर्शियल मैसेजेस पर पूरा कंट्रोल देने की सुविधा देता है।
DND ऐप कैसे काम करता है?
TRAI का DND ऐप यूजर्स को दो ऑप्शन देता है। पहला है फुल DND, जिसमें सभी तरह के प्रमोशनल कॉल और SMS पूरी तरह बंद हो जाते हैं। दूसरा है पार्टियल DND, जिसमें आप खुद तय कर सकते हैं कि किन कैटेगरी के मैसेज आपको मिलें, जैसे बैंकिंग, ऑफर्स या अन्य सेवाएं। इसके अलावा यह ऐप स्पैम कॉल या मैसेज की शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी देता है। आप कुछ ही सेकंड में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
TRAI ने बताया कि इस सिस्टम के जरिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साल 2025 में करीब 1.84 लाख टेलीकॉम कनेक्शन बंद किए गए, जो बिना रजिस्ट्रेशन टेलीमार्केटिंग में शामिल थे। यह ऐप सिर्फ प्रमोशनल और अनचाहे मैसेज को ब्लॉक करता है। जरूरी मैसेज जैसे बैंक OTP या जरूरी अपडेट्स पहले की तरह आपके मोबाइल पर मिलते रहते हैं।
ऐप से मिलने वाले फायदे
DND ऐप यूजर्स को परेशानियों से तुरंत राहत देता है। इससे न केवल आपके मोबाइल पर अनचाहे कॉल और मैसेज बंद हो जाते हैं, बल्कि आप किसी भी फर्जी कॉल या फ्रॉड की शिकायत भी सीधे दर्ज कर सकते हैं। ऐप के जरिए आप अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और भरोसेमंद बनती है।
Getting spam calls every day? Unwanted calls & SMS can be frustrating and inconvenient. Ever wondered how to stop them? Blocking will not help – there’s a more effective solution available.
— TRAI (@TRAI) March 30, 2026
ऐप डाउनलोड करने का तरीका
अगर आप भी अपने मोबाइल को स्पैम और फ्रॉड से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह ऐप आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। Android यूजर्स इसे Google Play Store से और iPhone यूजर्स Apple App Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। डिजिटल दौर में यह ऐप आपके मोबाइल को मजबूत सुरक्षा कवच की तरह सुरक्षित रखता है और अनचाहे कॉल और मैसेज से निजात दिलाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes Today: गेम के हर मोमेंट को बनाए मजेदार! एक क्लिक में रिवॉर्ड्स और बिना डायमंड खर्च किए पाएं रोमांच और मजा
- Bastar Tribal Return News: नक्सल डर से उजड़े 667 गांव… अब होने जा रही है इन खास लोगों की घर वापसी, जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान
- CG PAT PVPT 2026 Application Form: CG Vyapam ने खोले करियर के दरवाजे… इस बड़ी परीक्षा के लिए आवेदन करने की आ गई तारीख, जानिए कब तक है मौका

Facebook


