WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप कॉलिंग होगा और भी मजेदार, आ रहा ये बेहतरीन फीचर, जो बदल देगा आपके बातचीत का तरीका

Ads

WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉलिंग से जल्द ही नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर आने वाला है। यह फीचर बैकग्राउंड नॉइज को फिल्यर करेगा, जिससे कॉल के दौरान आवाज साफ और स्पष्ट होगी और बातचीत का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 05:43 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 05:43 PM IST

(WhatsApp New Features/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर कम होगा
  • वॉइस और वीडियो कॉल दोनों में काम करेगा
  • एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध

WhatsApp Noise Cancellation Features: मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में वॉइस और वीडियो कॉल के लिए नॉइस कैंसिलेशन फीचर का परीक्षण शुरू किया है। इस फीचर के रोल आउट के बाद कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर कम हो जाएगा और बातचीत ज्यादा स्पष्ट और आसान होगी।

फीचर कैसे काम करेगा

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कॉल करना अक्सर मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक का शोर, लोगों की आवाजें या तेज हवा की आवाज सामने वाले तक आपकी आवाज पहुंचने में बाधा डालती हैं। नया फीचर इसी समस्या को हल करेगा। यह आपके आसपास के शोर को पहचानकर फिल्टर करेगा और सामने वाले को केवल आपकी आवाज ही सुनाई देगी। इससे कॉलिंग का अनुभव कहीं अधिक आरामदायक और स्पष्ट होगा।

एंड्रॉयड और iOS दोनों पर काम करेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर एंड्रॉयड और ऐप्पल डिवाइस दोनों पर काम करेगा। iPhone और iPad में पहले से ही बिल्ट-इन वॉइस आइसोलेशन फीचर मौजूद है, लेकिन एंड्रॉयड में ऐसा फीचर नहीं मिलता। WhatsApp का नया नॉइस कैंसिलेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा और कॉलिंग को आईफोन जैसी साफ आवाज वाला अनुभव देगा।

यूजर के पास पूरा कंट्रोल

इस फीचर का नियंत्रण पूरी तरह यूजर के हाथ में रहेगा। यूजर तय कर सकेगा कि वह नॉइस कैंसिलेशन इस्तेमाल करना चाहता है या नहीं। जरूरत पड़ने पर इसे बंद भी किया जा सकेगा। इसके अलावा, यह फीचर WhatsApp की एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन सुरक्षा पर कोई असर नहीं डालेगा, यानी कॉल सुरक्षित और प्राइवेट बनी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

WhatsApp का नया नॉइस कैंसिलेशन फीचर क्या है?

यह फीचर कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करके केवल आपकी आवाज़ सामने वाले तक पहुंचाएगा।

यह फीचर किस प्रकार की कॉल में काम करेगा?

यह वॉइस कॉल और वीडियो कॉल दोनों में काम करेगा।

कौन से डिवाइस पर यह फीचर उपलब्ध होगा?

यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस पर काम करेगा।

क्या यूजर इसे ऑन या ऑफ कर सकता है?

हाँ, यूजर इस फीचर को अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑन या ऑफ कर सकता है।