(WhatsApp Video Call/ Image Credit: Pixabay)
WhatsApp Video Call: WhatsApp ने पिछले साल सितंबर में एक नया AI जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड फीचर लॉन्च किया था। इसका मकसद वीडियो कॉलिंग और कैमरा अनुभव को बेहतर बनाना है। यह फीचर Zoom और Microsoft Teams की तरह काम करता है। जहां यूजर अपनी पसंद का बैकग्राउंड सेट कर सकता है। इससे कॉल के दौरान लोकेशन छिपाई जा सकती है।
यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी है जब कोई व्यक्ति बाहर से काम कर रहा हो या वह अपनी लोकेशन दूसरों को नहीं दिखाना चाहता। इसके अलावा यह आसपास के डिस्ट्रैक्शन को भी कम करता है। WhatsApp ने इसे अपने क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स में शामिल किया है। जिसमें फिल्टर्स और थीम्स भी दिए जाते हैं।
इसके लिए Android यूजर्स WhatsApp पर वीडियो कॉल शुरू करें या किसी कॉल को जॉइन कर सकते हैं। इसके बाद कैमरा ऑन करके Call Effects विकल्प पर जाना होता है। यहां Backgrounds चुनकर प्रीसेट बैकग्राउंड देखे जा सकते हैं। AI बैकग्राउंड बनाने के लिए ‘Create with AI’ पर टैप करके मनचाहा विवरण लिखना होता है। इमेज बनने के बाद उसे अप्लाई किया जा सकता है या फिर दोबारा जनरेट भी किया जा सकता है।
iPhone यूजर्स भी इसी तरह इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं। WhatsApp खोलकर वीडियो कॉल शुरू करें या जॉइन करें। कैमरा ऑन करने के बाद Call Effects में जाकर Backgrounds विकल्प चुनें। यहां से AI बैकग्राउंड बनाने के लिए ‘Create with AI’ पर क्लिक करें और अपनी पसंद का सीन लिखें। तैयार इमेज को तुरंत सेट किया जा सकता है या बदला भी जा सकता है।
यह फीचर वीडियो कॉलिंग को ज्यादा प्राइवेट और आकर्षक बनाता है। यूजर चाहें तो अपना असली बैकग्राउंड छिपा सकते हैं और किसी भी जगह जैसे ऑफिस, बीच या पहाड़ जैसा वर्चुअल बैकग्राउंड दिखा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बैकग्राउंड हटाने या सभी इफेक्ट्स बंद करने का विकल्प भी दिया गया है। यह फीचर Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।