ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त
ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त
ठाणे, सात मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार देर रात एक आवासीय इमारत के मीटर कक्ष में आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पचपखाडी इलाके में स्थित तीन मंजिला सारिका अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित मीटर कक्ष में देर रात एक बजकर 12 मिनट पर आग लग गई। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
मीटर कक्ष से धुआं निकलने के बाद निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और वे एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
तडवी ने कहा, ‘‘आग मीटर बॉक्स कक्ष तक ही सीमित रही और इसे देर रात एक बजकर 35 मिनट तक बुझा दिया गया। स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’
उन्होंने बताया कि आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारी ने कहा, ‘‘दमकलकर्मियों द्वारा क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किए जाने पर निवासी करीब एक घंटे बाद अपने-अपने फ्लैट में लौट गए।’’
उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
भाषा
सिम्मी वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे की आवासीय इमारत में आग लगने से 12 बिजली मीटर क्षतिग्रस्त
THANE
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm