ठाणे की एक इमारत में आग के कारण बिजली के 29 मीटर जलकर खाक
ठाणे की एक इमारत में आग के कारण बिजली के 29 मीटर जलकर खाक
ठाणे, 11 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बृहस्पतिवार तड़के एक आवासीय इमारत के मीटर ‘बॉक्स केबिन’ में आग लगने से बिजली के 29 मीटर जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साईंनाथ नगर में आनंद टॉकीज के पीछे स्थित चार मंजिला ‘विकास को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ के भूतल पर तड़के चार बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी, दमकलकर्मी और महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारी ने बताया कि आग में कुल 29 मीटर जलकर खाक हो गए।
उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा खारी गोला
गोला
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे की एक इमारत में आग के कारण बिजली के 29 मीटर जलकर खाक
THANE
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm