BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

पत्नी से विवाद के बीच एक व्यक्ति ने दो साल के बेटे को फर्श पर पटका, गर्म प्लेट से दागा

पत्नी से विवाद के बीच एक व्यक्ति ने दो साल के बेटे को फर्श पर पटका, गर्म प्लेट से दागा

पत्नी से विवाद के बीच एक व्यक्ति ने दो साल के बेटे को फर्श पर पटका, गर्म प्लेट से दागा
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 8:09 pmModified: 19 Sept 2026 | 8:09 pm

ठाणे, 19 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में नजरअंदाज करने और अपने पास नहीं आने के चलते दो साल के बेटे को घर में पहले फर्श पर पटकने फिर गर्म प्लेट से उसका हाथ जलाने की क्रूरता करने को लेकर एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल सुरेश विसाले और उनकी पत्नी रोहिणी कल्याण पश्चिम के परनाका में रहते हैं तथा उनके बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और एक मामला अदालत भी पहुंच था।

बाजारपेठ थाने के अधिकारी ने बताया कि रोहिणी की शिकायत है कि 13 सितंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी को तब गुस्सा आ गया जब बच्चा उसके पास नहीं आया, ऐसे में विसाले ने उसे जमीन पर पटक दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘विसाले ने बच्चे का हाथ गर्म प्लेट पर दबा दिया, जिससे बच्चे की तीन उंगलियां जल गईं। जब रोहिणी ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। उसे झाड़ू से मारा गया।’’

अधिकारी ने कहा,‘‘इस दंपति के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है और मामला अदालत भी पहुंच चुका था। हाल में अदालत ने रोहिणी को सलाह दी कि वह सुलह की कोशिश के लिए दो महीने अपने पति के साथ रहे। इन निर्देशों का पालन करते हुए, रोहिणी अपने माता-पिता का घर छोड़कर वापस परनाका स्थित अपने पति के घर चली गई थी।’’

अधिकारी ने बताया कि रोहिणी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति के मन में पुराने झगड़ों को लेकर नाराजगी थी, जिसके कारण विसाले ने उनपर और उनके बच्चे पर बेरहमी से हमला किया।

उन्होंने बताया कि विसाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बाल देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा

राजकुमार संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: पत्नी से विवाद के बीच एक व्यक्ति ने दो साल के बेटे को फर्श पर पटका, गर्म प्लेट से दागा

People also search for:Maharashtra man's son attacked
शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm