BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठाणे और पालघर में ट्रक का पीछा करने के बाद 85 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त

ठाणे और पालघर में ट्रक का पीछा करने के बाद 85 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त

ठाणे और पालघर में ट्रक का पीछा करने के बाद 85 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 3:34 pmModified: 30 Sept 2026 | 3:34 pm

ठाणे, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पालघर और ठाणे जिलों में दो ट्रकों का पीछा करने के बाद 85 लाख रुपये मूल्य का गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एफडीए को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उत्पादों से लदे दो ट्रक पालघर के रास्ते ठाणे के भिवंडी की ओर जा रहे हैं।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सोमवार सुबह एफडीए के एक दल ने पालघर के दहानू में राजमार्ग पर चारोटी टोल प्लाजा पार करने के बाद एक ट्रक को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान एक ब्रांडेड पान मसाला और सुगंधित तंबाकू के कई पैकेट जब्त किए गए।

अधिकारियों द्वारा पहले ट्रक को रोके जाने की जानकारी मिलने पर दूसरे ट्रक के चालक ने यू-टर्न लिया और सीमा पार कर गुजरात की ओर फरार हो गया।

बाद में एफडीए को सूचना मिली कि फरार ट्रक वैकल्पिक नासिक-कसारा मार्ग से होकर ठाणे के भिवंडी पहुंचने का प्रयास करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके बाद एफडीए के एक अन्य दल ने सोमवार दोपहर कसारा इलाके में ट्रक को रोक लिया और उसमें से बड़ी मात्रा में पान मसाला और सुगंधित तंबाकू जब्त किया।

जन स्वास्थ्य के हित में पूरे राज्य में गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठाणे और पालघर में ट्रक का पीछा करने के बाद 85 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त

शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm