ठाणे की एक ऊंची इमारत में आग लगी, 80 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
ठाणे की एक ऊंची इमारत में आग लगी, 80 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
ठाणे, 26 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को 16 मंजिला एक आवासीय इमारत की विद्युत डक्ट में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, आपातकालीन दलों ने समय रहते सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, शिलफाटा क्षेत्र स्थित इमारत से 70 से 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, लिफ्ट में फंसे एक व्यक्ति को दमकल कर्मियों और आपदा प्रबंधन दल ने सकुशल बचा लिया।
एक अधिकारी ने बताया कि 'सनराइज ग्लोरी' अपार्टमेंट में सुबह करीब 9:20 बजे आग लगने की सूचना मिली।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया, 'सोलह मंजिला इमारत की पहली से छठी मंजिल तक फैली विद्युत डक्ट में आग लगी। इससे घना धुआं गलियारों और सीढ़ियों में भर गया, जिससे निवासी घबरा गए।'
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग, बिजली कंपनी के कर्मचारी और अन्य आपातकालीन दल मौके पर पहुंच गए।
तडवी ने कहा कि बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण छठी मंजिल पर लिफ्ट में फंसे निवासी फिरोज खान को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि विभिन्न मंजिलों पर रह रहे 70 से 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खान को बिना किसी चोट के लिफ्ट से बाहर निकाल लिया गया। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विद्युत डक्ट में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। एहतियात के तौर पर इमारत की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
भाषा
राखी नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे की एक ऊंची इमारत में आग लगी, 80 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
THANE
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm