युवा शोधकर्ता भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान का तार्किक दृष्टिकोण से अध्ययन करें: गुजरात के राज्यपाल
युवा शोधकर्ता भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान का तार्किक दृष्टिकोण से अध्ययन करें: गुजरात के राज्यपाल
(फाइल फोटो के साथ)
ठाणे, 27 सितंबर (भाषा) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने युवा शोधकर्ताओं से अंधविश्वास को दूर करने और भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान तथा आयुर्वेद जैसे विषयों का तार्किक दृष्टिकोण से अध्ययन करने पर रविवार को जोर दिया। उन्होंने कहा कि टिकाऊ विकास के लिए तकनीकी प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना जरूरी है।
उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विज्ञान दर्शन अनुसंधान संगठन (वीडीआरओ) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन “वैदिक भारत युवा विचारक संवाद 2026” में ‘प्रोजेक्ट विज्ञान दर्शन’ की शुरुआत करने के बाद यह बात कही।
देवव्रत ने वैदिक विज्ञान की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने युवा शोधकर्ताओं से अंधविश्वास को दूर करने, भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान और आयुर्वेद जैसे विषयों का तार्किक दृष्टिकोण से अध्ययन करने तथा वास्तविक टिकाऊ विकास के लिए तकनीकी प्रगति को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ने का आग्रह किया।
गुजरात के राज्यपाल ने कहा, ‘‘प्राचीन काल से ही भारत विज्ञान और ज्ञान की भूमि रहा है। हमारे वेद, उपनिषद और प्राचीन ऋषियों के शोध उस दौर में विकसित उच्च स्तर के विज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं। ‘प्रोजेक्ट विज्ञान दर्शन’ इस समृद्ध विरासत को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने वाला एक क्रांतिकारी कदम है।’’
भाषा आशीष नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: युवा शोधकर्ता भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान का तार्किक दृष्टिकोण से अध्ययन करें: गुजरात के राज्यपाल
THANE
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm