Home » Top News » PM Modi Jordan Visit: A post about PM Modi's visit to Jordan created a stir
PM Modi Jordan Visit: पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे की एक पोस्ट ने मचा दी हलचल, क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री को बताया अपना ‘भाई’, पीएम ने बताया रिश्ता क्यों इतना खास
Ads
पीएम मोदी ने अपनी जॉर्डन यात्रा को लेकर खास पोस्ट किया।
PM Modi Jordan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से जुड़ी एक खास तस्वीर सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। जॉर्डन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी के लिए वहां क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने सम्मान का एक अनोखा उदाहरण पेश किया।
पीएम मोदी ने किया खास पोस्ट
पीएम मोदी ने अपनी जॉर्डन यात्रा को लेकर खास पोस्ट किया। पोस्ट में सुना जा सकता है कि कैसे प्रिंस पीएम मोदी को अपना भाई बता रहे हैं। यही नहीं, पीएम मोदी ने अपने पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि ये दौरा क्यों उनके लिए खास तौर पर भारत के लिए खास रही।
Crown Prince Al Hussein Bin Abdullah II drives Prime Minister Narendra Modi to the Jordan Museum as a special gesture. The Crown Prince is the 42nd generation direct descendant of Prophet Mohammad. pic.twitter.com/AY5HGx8p3X
PM Modi Jordan Visit:युवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वयं कार ड्राइव कराते हुए जॉर्डन संग्रहालय तक पहुंचाया, जो किसी भी विदेशी नेता के लिए बेहद असाधारण और प्रतीकात्मक सम्मान माना जा रहा है। खास बात यह है कि क्राउन प्रिंस अल हुसैन, पैगंबर मोहम्मद की 42वीं पीढ़ी के सीधे वंशज हैं, जिससे यह क्षण ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार, 15 दिसंबर को किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे थे। राजधानी अम्मान पहुंचने पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद अल हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भारत-जॉर्डन रिश्तों में नई गर्मजोशी
PM Modi Jordan Visit:पीएम मोदी ने अपनी जॉर्डन यात्रा को भारत और जॉर्डन के रिश्तों में एक अहम और सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल इनोवेशन, व्यापार और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में हुई बातचीत दोनों देशों की साझेदारी की बढ़ती गहराई को दर्शाती है। पीएम मोदी के मुताबिक, नई दिल्ली और अम्मान के बीच संबंध अब केवल कूटनीति तक सीमित नहीं, बल्कि भविष्य की साझा प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
जॉर्डन दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी अब इथियोपिया के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वे प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर पहुंचेंगे। यह उनकी इस अफ्रीकी राष्ट्र की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री ओमान का भी दौरा करेंगे। इस पूरी यात्रा को भारत की वैश्विक कूटनीति में एक मजबूत और रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिसकी हर तस्वीर और हर मुलाकात अपने आप में एक संदेश दे रही है।