बंगाल में TMC और बीजेपी पर अटकी थी प्रशांत किशोर की सांस.. पेशा तक छोड़ देने की कही थी बात
बंगाल में TMC और बीजेपी पर अटकी थी प्रशांत किशोर की सांस.. पेशा तक छोड़ देने की कही थी बात
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि ममता बनर्जी को वापस सत्ता मिलेगी। साथ ही यह भी कहा था कि इस चुनाव में बीजेपी को बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें मिलीं तो वह चुनावी रणनीतिकार के रूप में अपना पेशा छोड़े देंगे।
पढ़ें- BJP सांसद संतोष पाण्डेय का बयान, असम में कांग्रेस ह…
शुरूआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 208 सीटों के साथ बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं बीजेपी को 80 सीट मिलता दिख रहा है। अब तक की गिनती में नंदीग्राम के चुनाव और प्रशांत किशोर की भी खूब चर्चा हो रही है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी चौथे राउंड की वोटिंग के बाद भी बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं। वहीं प्रशांत किशोर के बीजेपी को लेकर किए गए दावे की भी चर्चा हो रही है।
पढ़ें- राजधानी में फर्जी कोरोना रिपोर्ट देने वाला एक आरोपी…
अब तक आए रुझानों में टीएमसी 208 सीटों पर आगे है वहीं बीजेपी 80 सीटों पर आगे चल रही है। कुछ देर पहले तक बीजेपी 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी अब तक हुई तीसरे राउंड की वोटिंग के बाद 8 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। रुझानों मे टीएमसी अब बीजेपी से आगे है लेकिन नजर प्रशांत किशोर के दावे पर है।
पढ़ें- मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा- असम में भाजपा फिर बनाएग…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि ममता बनर्जी को वापस सत्ता मिलेगी। साथ ही यह भी कहा था कि इस चुनाव में बीजेपी को बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें मिलीं तो वह चुनावी रणनीतिकार के रूप में अपना पेशा छोड़े देंगे और कुछ दूसरा काम करेंगे।
पढ़ें- 24 घंटे में देना होगा RT-PCR रिपोर्ट, बिलासपुर HC क..
प्रशांत किशोर ने कहा था कि अगर बीजेपी बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें जीती, मैं नौकरी छोड़ दूंगा, मैं आईपीएसी (IPAC) भी छोड़ दूंगा। मैं कुछ और करूंगा लेकिन ये नहीं। प्रशांत किशोर ने कहा था कि मैं यह काम छोड़ दूंगा और आप मुझे आगे किसी और राजनीतिक अभियान के लिए काम करते नहीं देखेंगे।

Facebook


