असम में 110 सीटों के रुझान आए.. एनडीए को 69 और यूपीए को 40 सीट पर बढ़त
असम में 110 सीटों के रुझान आए.. एनडीए को 69 और यूपीए को 40 सीट पर बढ़त
गुवाहाटी। पांच राज्यों के साथ ही असम में विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती 110 सीटों के रुझान में एनडीए को 69 और यूपीए को 39 और अन्य के खाते में 2 सीट पर बढ़त दिख रही है।
पढ़ें- नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा झटका, सुवेंदु
दोपहर तक साफ हो जाएगा कि राज्य में बीजेपा या कांग्रेस में किसकी सरकार बनेगी। राज्य में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं और इस समय बीजेपी की सरकार है।
पढ़ें- बेल्जियम से रेमडेसिविर इंजेक्शन के 9000 वाइल लेकर
राज्य में सामने 8 पार्टियों की चुनौती रही जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। बीजेपी भी दो सहयोगी दलों के साथ चुनाव में उतरी थी। एग्जिट पोल्स की मानें तो असम चुनाव में भाजपा और कांगेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। एनडीए को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कांग्रेस उसके ठीक नजदीक पहुंचती हुई दिखती है।
पढ़ें- पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 20 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ
असम विधानसभा में एक त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं जिसमें निर्दलीय और अन्य विधायक निर्णायक साबित हो सकते हैं। इस चुनावी समर में कांग्रेस ने यूपीए का नेतृत्व किया और एनडीए ने राज्य में विकास का वादा किया। कांग्रेस ने सीएए का विरोध करते हुए राज्य में पांच गारंटी का वादा किया था और एनडीए ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर चुनावी लड़ाई लड़ी थी।

Facebook


