Bankipur By Election Voting Percentage: नितिन नबीन के गढ़ बांकीपुर में मतदान में भारी गिरावट.. महज इतने फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट, खुद देख लें ये आंकड़ा
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान भाजपा और जन सुराज के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना तीन अगस्त को होगी।
Bankipur By Election Voting Percentage || Image- The News Mill FILE
- बांकीपुर उपचुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
- मतदान के दौरान भाजपा और जन सुराज में आरोप-प्रत्यारोप।
- तीन अगस्त को मतगणना, त्रिकोणीय मुकाबले पर सबकी नजर।
पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में गुरुवार को 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। (Bankipur By Election Voting Percentage) यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव के 41.45 प्रतिशत मतदान से सात प्रतिशत से अधिक कम रहा। कोविड-19 महामारी के दौरान हुए 2020 विधानसभा चुनाव की तुलना में भी इस बार मतदान कम रहा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भाजपा, जन सुराज और राजद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और कांग्रेस समर्थित राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। मतगणना 3 अगस्त को होगी।
मतदान के बीच राजनीतिक घमासान
मतदान के दौरान राजनीतिक माहौल गरम रहा। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा के इशारे पर उनके समर्थकों को हिरासत में लिया। वहीं भाजपा ने जन सुराज पर फर्जी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने का आरोप लगाया। (Bankipur By Election Voting Percentage) हालांकि, पटना पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत केवल उन गैर-स्थानीय प्रचारकों पर कार्रवाई की गई, जिन्होंने 48 घंटे की मौन अवधि का उल्लंघन किया था।
नेताओं ने किया मतदान, जीत का जताया भरोसा
भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.पी. ठाकुर, सांसद विवेक ठाकुर, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद और मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेताओं ने मतदान किया। भाजपा नेताओं ने पार्टी की जीत का दावा किया, जबकि प्रशांत किशोर और राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भी अपनी जीत का भरोसा जताया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। (Bankipur By Election Voting Percentage) स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए 8 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 16 जोनल दंडाधिकारी और 42 सेक्टर दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई।
इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले

Facebook


