ये सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष से नहीं.. कोरोना की दूसरी वेव पर प्रियंका गांधी का वार

Ads

ये सरकार दुबई में ISI से बात कर सकती है, विपक्ष से नहीं.. कोरोना की दूसरी वेव पर प्रियंका गांधी का वार

  •  
  • Publish Date - April 21, 2021 / 09:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए तैयारियों में कथित तौर पर कमी होने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और टीका संबंधी रणनीति को ‘घोर विफलता’ करार देते हुए कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार दूसरों पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकती क्योंकि मौजूदा समय में पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और भारतीय नागरिकों की रक्षा के लिए उन्हें आगे आना चाहिए।

पढ़ें- ईदगाह और आगरा किला की छोटी मस्जिद में खुदाई की मांग…

पढ़ें- 18 से 45 साल की आयु के लोगों को मुफ्त में लगेगा टीक…

उन्होंने सरकार पर हमला साधते हुए कहा कि सरकार के पास समय था लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं किया और सरकार चुनाव में व्यस्त है। कोरोना की स्थिति पर प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह सरकार दुबई में आईएसआई से बात कर सकती है लेकिन विपक्ष से बात नहीं कर सकती। उनके सुझावों पर चर्चा नहीं कर सकती।

पढ़ें- राहतभरी खबर : UK, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट पर भी कोवैक्सीन असरदार, ICMR का दावा

प्रियंका गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘आपके पास कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच 8 से 9 महीनों का समय था। आपके खुद के सीरो सर्वे यह संकेत दे रहे थे कि दूसरी लहर आएगी लेकिन आपने इसपर ध्यान नहीं दिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज भारत में सिर्फ 2 हजार ट्रक ही ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट कर सकते हैं।

पढ़ें- स्कूलों में 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित, इ…

यह कैसी विडंबना है कि ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन वहां नहीं पहुंच पा रहा जहां उसे पहुंचना चाहिए। पिछले 6 महीनों में 11 लाख रेमेडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात किया गया और आज हम किल्लत से जूझ रहे हैं।’