Dargah Hanuman Chalisa Video Viral: दरगाह में हनुमान चालीसा का पाठ होने पर फूटा कमेटी का गुस्सा, बताया बिना अनुमति हुआ यह सब, उपाध्यक्ष ने कही बहुत बड़ी बात
मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बार फिर धार्मिक चर्चा का मामला सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उज्जैन स्थित मौलाना मौज की …

dargah hanuman chalisa viral video
- उज्जैन की मौलाना मौज की दरगाह में हनुमान चालीसा पाठ।
- यह घटना हनुमान अष्टमी के दिन की बताई जा रही है।
- कव्वाली कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
Dargah Hanuman Chalisa Video Viral: उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बार फिर धार्मिक चर्चा का मामला सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उज्जैन स्थित मौलाना मौज की दरगाह में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ देखा गया।
दरगाह परिसर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
Dargah Hanuman Chalisa Video Viral: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरगाह परिसर में लोग एकत्र हैं और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार यह घटना हनुमान अष्टमी के दिन की बताई जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दरगाह परिसर में पहले कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया गया था और कव्वाली समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। मौके पर किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं देखा गया। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद इस घटना ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं बटोरी हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे धार्मिक स्थल की मर्यादा से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।
बिना अनुमति किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
Dargah Hanuman Chalisa Video Viral: हालांकि अब इस मामले में दरगाह कमेटी ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ बिना अनुमति आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि दरगाह में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के लिए पहले चादर पेश कराने की अनुमति लेनी होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधि से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचती है और धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
लोगों की आस्था को पहुंचे ठेस: इरफान अहमद
दरगाह कमेटी का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस वीडियो को साझा करने वाले या इसे बनाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह वीडियो मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित मौलाना मौज की दरगाह का बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: The committee expressed its anger over the recitation of Hanuman Chalisa in the Dargah.
उज्जैन
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm