उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मेटाडोर डिवाइडर से टकराई, 11 कांवड़िए घायल

Ads

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मेटाडोर डिवाइडर से टकराई, 11 कांवड़िए घायल

  •  
  • Publish Date - August 16, 2024 / 12:30 PM IST,
    Updated On - August 16, 2024 / 12:30 PM IST

बिजनौर (उप्र) 16 अगस्त (भाषा) बिजनौर जिले में शुक्रवार सुबह कांवड़ियों को हरिद्वार ले जा रही मेटाडोर डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमें सवार 11 कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि घटना स्योहारा इलाके की है जब रामपुर से 31 कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार जा रही मेटाडोर डिवाइडर से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि संभवत: चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें धर्मवीर, अनिकेत, रामकिशोर, प्रेमशंकर और मंजू सहित 11 कांवड़िए घायल हो गये।

सिंह ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से पांच लोगों को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है।

भाषा सं जफर मनीषा खारी

खारी