शाहजहांपुर में विभिन्न मामलों में वांछित 117 अभियुक्त गिरफ्तार

शाहजहांपुर में विभिन्न मामलों में वांछित 117 अभियुक्त गिरफ्तार

शाहजहांपुर में विभिन्न मामलों में वांछित 117 अभियुक्त गिरफ्तार
Modified Date: April 5, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: April 5, 2026 6:57 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), पांच अप्रैल (भाषा) शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे विभिन्न मामलों में वांछित 117 अभियुक्तों को एक विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि उनकी जानकारी में आया कि अभियुक्तों के फरार होने या पेश नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मुकदमे न्यायालय में लंबित हैं और न्यायालय ने पुलिस को ऐसे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी भेज रखे हैं।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात अभियान चलाकर विभिन्न 22 थानों में वांछित 117 अभियुक्तों को पुलिस ने पांच घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में