फतेहपर में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार

फतेहपर में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार

फतेहपर में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से किया बलात्कार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 26, 2021 7:22 pm IST

फतेहपुर (उप्र), 26 नवंबर (भाषा) फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गयादत्त मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा तीन में पढ़ने वाली नौ साल की छात्रा के साथ उसी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में