Sambhal Road Accident News: ट्रैक्टर में सवार होकर अंतिम संस्कार से लौट रहे थे ग्रामीण, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों ने गंवाई जान

Ads

Sambhal Road Accident News: संभल जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 04:58 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 05:53 PM IST

Sambhal Road Accident News/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • संभल जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा हुआ।
  • इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है।
  • सड़क हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए भेजा गया है।

Sambhal Road Accident News: संभल: संभल जिले में सोमवार को ग्रामीणों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पिछले पहिये का एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसके तीन महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्‍य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 19 लोग सवार थे और अंतिम संस्कार में शामिल होने मुरादाबाद के एक गांव जा रहे थे, तभी जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के रहटोल में यह हादसा हुआ। उसके बताया कि मृतकों की पहचान असमोली थाना क्षेत्र के पैंतिया माफी गांव निवासी ओमवती (60), ममता (50) एवं चंद्रवती (55)के तौर पर की गई है। (Sambhal Road Accident News) पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घायलों को भेजा गया इलाज के लिए

Sambhal Road Accident News: सड़क हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे जबकि संभल के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विकास चंद्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुलदीप कुमार जिला संयुक्त चिकित्सालय जाकर घायलों की स्थिति की जायजा लिया।

शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि कुछ लोग पैंतिया माफी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मैनाठेर की तरफ जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर का पिछले पहिये का एक्सेल टूट गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब आठ लोग घायल हो गये हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताईजा रही है। (Sambhal Road Accident News)  एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना के तहत पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की भी पहल की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-