वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ों में 48 अपराधी मारे गए : डीजीपी

Ads

वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ों में 48 अपराधी मारे गए : डीजीपी

  •  
  • Publish Date - December 31, 2025 / 04:16 PM IST,
    Updated On - December 31, 2025 / 04:16 PM IST

लखनऊ, 31 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बुधवार को यहां बताया कि 2025 में राज्य पुलिस के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में 48 कथित बदमाश मारे गए। यह आंकड़ा पिछले आठ सालों में सबसे ज्यादा है।

कृष्ण ने यहां प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए वर्ष 2025 में भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और इस दौरान पुलिस के साथ 2739 मुठभेड़ों में कुल 48 अपराधी मारे गए।

उन्होंने बताया कि यह पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा संख्या है। उनके मुताबिक, वर्ष 2025 में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में 3153 अपराधी जख्मी भी हुए हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में पुलिस के साथ कुल 16,284 मुठभेड़ें हुई हैं जिनमें 266 अपराधी मारे गए हैं और 10,990 घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

भाषा किशोर सलीम जफर नोमान

नोमान