मथुरा : यमुना में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत

Ads

मथुरा : यमुना में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - July 22, 2024 / 01:14 AM IST,
    Updated On - July 22, 2024 / 01:14 AM IST

मथुरा (उप्र), 21 जुलाई (भाषा) गुरु पूर्णिमा पर्व पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ से वृन्दावन के आश्रम पहुंचे एक परिवार के आठ वर्षीय बच्चे की रविवार को यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जनपद के थाना भोजपुर के पपडेल गांव के ब्रजेश कुमार शर्मा शनिवार को पत्नी उमा, बेटी प्रज्ञा और बेटे रमन तथा अन्य परिजनों के साथ वृन्दावन स्थित अपने गुरु के आश्रम में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। परिवार रविवार सुबह श्रृंगार घाट पर यमुना किनारे स्नान के लिए गया था। वहीं नहाते समय रमन का पैर फिसल गया और वह नदी में गहरे चला गया।

उन्होंने बताया कि ब्रजेश और उनके परिजनों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी आनन्द कुमार शाही ने बताया कि बच्चे परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया और उसे लेकर अपने घर लौट गए।

भाषा सं सलीम आशीष

आशीष

ताजा खबर