मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक और उसके मामा की सड़क हादसे में मौत

मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक और उसके मामा की सड़क हादसे में मौत

मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक और उसके मामा की सड़क हादसे में मौत
Modified Date: April 26, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: April 26, 2026 2:00 pm IST

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 26 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक और उसके मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार को हुआ जब साजिद खान उर्फ टीटू (18) अपने मामा मजीद खान (28) के साथ मथुरा में परीक्षा केंद्र जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान रास्ते में मजीद ने अपने भतीजे शाकिर (15) को भी साथ लिया था।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना टाउनशिप फ्लाइओवर के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मजीद और शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मजीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाकिर का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं और अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

उत्तर प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिनमें मथुरा में 17 केंद्र शामिल हैं।

भाषा सं आनन्द अमित जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में