बलिया (उप्र), चार फरवरी (भाषा) बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र में बुधवार को काम करते समय थ्रेसर मशीन में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में नवनीत यादव (21) नामक युवक धान कूटने वाली थ्रेसर मशीन पर काम कर रहा था और उसके हाथ में पहना लोहे का कड़ा मशीन के पट्टे में फंस गया, जिससे झटके में उसकी गर्दन मशीन की चपेट में आ गई।
थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं. सलीम नोमान
नोमान