Agra Viral News: घर से अचानक गायब हुआ सबसे चहेता सदस्य, तलाशी के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा तरीका, रख दिया हजारों रुपए का इनाम, जानिए कौन है ‘माऊ’?

Ads

Agra Viral News: घर से अचानक गायब हुआ सबसे चहेता सदस्य, तलाशी के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा तरीका, रख दिया हजारों रुपए का इनाम, जानिए कौन है 'माऊ'?

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 12:40 PM IST

Agra Viral News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तोता ‘माऊ’ लापता
  • मालिक ने शहरभर में लगवाए पोस्टर
  • खोजने वाले को ₹50 हजार का इनाम

आगरा: Agra Viral News आजकल कई लोग पशु-पक्षियों को सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उनके साथ एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ जाता है। ऐसे में अगर वे अचानक बीमार पड़ जाएं, कहीं खो जाएं या उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए, तो पूरे परिवार का माहौल गमगीन हो जाता है। कई लोग उन्हें ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और उनकी सलामती की दुआ करते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां एक पालतू तोता के खो (Pet Bird Missing) जाने से एक शख्स ने उनकी वापसी की उम्मीद में पूरे शहरभर में पोस्टर लगवा दी और खोजने वालों के लिए इनाम भी रख दिया।

ढूंढने वालों के लिए इनाम घोषित

Agra missing pet parrot news मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिकंदरा आवास विकास कालोनी सेक्टर चार स्थित कान्हा जी रेजीडेंसी का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक एटवोकेट सुनील कुमार काफी दुखी हैं। उनका तोता पिछले कुछ दिनों से लापता (Missing Pet Parrot) हो गया है। जिसकी वापसी की उम्मीद के लिए एटवोकेट ने शहरभर में पोस्टर लगावा दिया और उसकी पहचान और 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी कर दी। शहर के बोदला चौराहे पर लगा एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

13 जुलाई से लापता है तोता

इस होर्डिंग का फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। मामला आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के परिवार से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि वह पत्नी ममता, बेटे अभिनव और बेटी सृष्टि के साथ लोहामंडी-बोदला रोड स्थित श्री कान्हा जी रेजीडेंसी में रहते हैं। उनका पालतू तोता जिसका नाम ‘माऊ’ है, 13 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े चार बजे अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

एक पेड़ से नीचे गिरा हुआ मिला था

परिवार के सदस्यों ने बताया कि डेढ़ साल पहले यह तोता मदिया कटरा रोड पर एक पेड़ से नीचे गिरा मिला था। उस समय वो बहुत छोटा था। परिवार उसे घर ले आया और उसका पालन-पोषण किया। परिजनों के अनुसार उसे कभी पिंजरे में नहीं रखा गया। उसके लिए घर में अलग कमरा और सोने की व्यवस्था की गई थी। वह परिवार के साथ ही रहता था और बाहर जाने पर अक्सर उनके कंधे पर बैठ जाता था।

परिवार का कहना है कि वह पहले कभी इस तरह उड़कर नहीं गया। तोते के लापता होने से परिवार में मायूसी है। परिजनों के अनुसार सबसे अधिक बेटी सृष्टि प्रभावित है। उसकी तबीयत खराब होती देख परिवार ने तोते को सुरक्षित वापस लाने या उसकी विश्वसनीय सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। परिवार को उम्मीद है कि माऊ जल्द वापस लौट आएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

तोता कब से लापता है?

13 जुलाई की दोपहर से।

तोते का नाम क्या है?

‘माऊ’।

कितना इनाम घोषित किया गया है?

50 हजार रुपये।