UP Politics News| Photo Credit: X.com Screengrab
UP Politics News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर रवाना होंगे। सीएम योगी के विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रेजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का (UP Politics News) ऐसा ऑफर दिया जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, ‘मैं फिर से दोनों डिप्टी सीएम को ऑफर दे रहा हूं, 100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ. इसके आगे उन्होंने कहा कि भाई जो 100 विधायक लाएगा वही तो मुख्यमंत्री होगा. हालांकि अखिलेश यादव के इस ऑफर पर अब बीजेपी ने भी (UP Politics News) पलटवार किया है।
UP Politics News: अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि, अखिलेश यादव का बयान उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। शुक्ला ने कहा, ‘सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब राजनेता कम और पोगो चैनल के कैरेक्टर ज्यादा लगते हैं, जब भी वो टीवी पर आते हैं तो लोग मुस्कुराने लगते हैं। (UP Politics News) वो गंभीर मुद्दों पर भी हंसी-ठिठोली करते हैं. जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है।’
भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने आरोप लगाया कि, अखिलेश यादव का यह बयान उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस और निराशा को दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और स्थिरता चाहती है, न कि बयानबाजी और व्यंग्य।
इन्हे भी पढ़ें:-