अलीगढ़: Conjoined Twins Aligarh News उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के थाना सासनीगेट क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी एक महिला ने अजीबोगरीब जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनका धड़ आपस में जुड़ा हुआ था। बच्चों के जन्म की खुशी तब मातम में बदल गई जब बच्चों की स्थिति देखकर मां को गहरा सदमा लगा और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बच्चों को धड़ आपस में था जुड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, बिहारी नगर निवासी आकाश कुमार की पत्नी नीरू को प्रसव पीड़ा होने पर मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। Aligarh News 17 मार्च को सिजेरियन डिलीवरी के माध्यम से नीरू ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जैसे ही ऑपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चों को देखा, वे हैरान रह गए। बच्चों के सिर, हाथ और पैर अलग-अलग और सामान्य थे, लेकिन उनका धड़ आपस में पूरी तरह जुड़ा हुआ था।
बच्चों को देख कर लगा झटका
प्रसूता नीरू को बच्चों की इस शारीरिक विकृति के बारे में पता चला, वह गहरे सदमे में चली गई। सदमे के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद नीरू को नहीं बचाया जा सका और शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और पूरे बिहारी नगर इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। अलीगढ़ से आकाश सोनी की रिपोर्ट