Nyay Yatra In Amethi: अपने पुराने गढ़ में होंगे राहुल गांधी.. रायबरेली-अमेठी से गुजरेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

Ads

  •  
  • Publish Date - February 20, 2024 / 11:30 AM IST,
    Updated On - February 20, 2024 / 11:30 AM IST

Nyay Yatra In Amethi Live Updates

लखनऊ: मणिपुर से महाराष्ट्र के लिए पिछले महीने शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के पुराने गढ़ यानी अमेठी पहुंचेगी। उनकी यात्रा की अगुवानी के लिए स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने व्यापक तैयार की हुई हैं। यात्रा सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रहे रायबरेली भी जाएगी। पहले इस यात्रा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के शामिल होने की सम्भावना थी लेकिन फिलहाल उनका कार्यक्रम टल गया हैं।

IBC24 in Sukma: नक्सलियों के हेडक्वार्टर तक पहुंची IBC24 की टीम.. सुकमा पुलिस के साथ हिड़मा के गाँव पूवर्ती में डाला डेरा.. देखें Exclusive तस्वीरें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली-लखनऊ सीमा से निगोहां में यात्रा का आगमन होगा। यहाँ से होते हुए यात्रा कालिंदी पार्क मोड़ से केकेसी चारबाग पहुंचेगी जहां से नाका चौराहा होते हुए यात्रा रकाबगंज जाएगी। चौक चौराहा होते हुए न्याय यात्रा घन्टाघर पहुंचेंगी। यहाँ राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Gwalior Nigam Budget 2024: आज पेश होगा राज्य के सबसे बड़े शहर ग्वालियर का वार्षिक बजट.. एक मार्च से पहले पास कराने की होगी कोशिश

अखिलेश ने किया इंकार

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यात्रा ने इस यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि इण्डिया-पीडीए के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति के बाद ही वह इस यात्रा में शामिल होंगे। गौरतलब हैं कि सपा ने पहले कांग्रेस को राज्य में 11 लोकसभा की सीटें ऑफर की थी। इस पर कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन फिर उन्होंने फिर से 17 सीटें देने की बात कही। लेकिन इस बार भी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कहा जा रहा हैं कि दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या और सीट को लेकर भी मतभेद हैं जो सुलझ नहीं पा रहे हैं।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें