अयोध्या को ऐसी धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अनुभूति करेंगे : अखिलेश

Ads

अयोध्या को ऐसी धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अनुभूति करेंगे : अखिलेश

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 03:20 PM IST

लखनऊ, 27 जून (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को संकल्प के साथ कहा कि हम अयोध्या को ऐसी धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अनुभूति करेंगे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक “एक्स” हैंडल से एक पोस्ट में कहा “हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे।”

यादव ने इसी पोस्ट में कहा “इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।”

भाषा आनन्द रंजन

रंजन